लाखों नहीं हजारों करोड़ के निवेश के प्रस्ताव
Regional Industry Conclave:मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव के प्रयासों से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने जा रही है.जहां सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 23 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं.
23 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव
जहां सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 23 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं.सागर में एयरपोर्ट व डाटा सेंटर, पन्ना में सीमेंट फैक्ट्री और निवाड़ी में स्टील प्लांट शुरू करने की बात कही गई है.इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भविष्य का बुन्देलखंड अब सामान्य नहीं बल्की विकसित बुन्देलखंड होगा
Regional Industry Conclave: भविष्य का बुंदेलखंड विकसित बुंदेलखंज होगा-सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को सागर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सागर संभाग के 6 जिलों में इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर और संभागीय मुख्यालय सागर में एमपीआईडीसी के रीजनल ऑफिस का शुभारंभ किया. इसके अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर में एमपीआईडीसी के कार्यालय का वर्चुअल शुभारंभ किया. इस दौरान मोहन यादव ने भविष्य में विकसित बुंदेलखड की बात कही.
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में ये विदेशी प्रतिनिधि हुए शामिल
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मंगोलिया के राजदूत गनबोल्ड डंबजाव, टीड्व्ल्यू के सीईओ इंगो सोईलर, थाईलैंड के महावाणिज्यदूत डोनाविट पूलसावत, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री धर्मेन्द्र लोधी, मंत्री लखन पटेल, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और उद्योग समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
