एमपी में 55 पद के लिए 213 आवेदन
Recruitment in PMShree College: मध्यप्रदेश के 55 पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्यों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये कॉलेज अलग – अलग जिलों के मुख्यालयों में चल रहे हैं। पीएमश्री कॉलेज में प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्य के पद पर भर्ती के लिए राज्य के अलग – अलग कॉलेजों में कार्यरत 213 प्रोफेसरों ने आवेदन किए हैं।
Read More- ARM Movie review : प्रशंसकों ने ARM को ‘ब्लॉकबस्टर’ करार दिया
55 पद के लिए 213 आवेदन
उच्च शिक्षा संचालनालय के अफसरों ने बताया कि प्रिंसिपल और इंचार्ज प्रिंसिपल के पद पर पोस्टिंग के लिए सबसे ज्यादा 33 आवेदन कॉमर्स के प्रोफेसर्स ने किए हैं। आवेदन करने वालों में फिजिक्स, बॉटनी, हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स और दूसरे सब्जेक्ट के 213 प्रोफेसर शामिल हैं। इन सभी प्रोफेसरों के इंटरव्यू उच्च शिक्षा संचालनालय के अफसर 20 से 25 सितंबर के बीच लेंगे। इसके लिए आवेदन करने वाले सभी प्रोफेसरों को इंटरव्यू की डेट का अलॉटमेंट कर दिया गया है, ताकि इसी महीने के आखिरी तक सभी पीएमश्री कॉलेजों में प्राचार्यों की पोस्टिंग के आदेश जारी किए जा सकें।
Recruitment in PMShree College: 35 इंटरव्यू 23 सितंबर को होंगे
उच्च शिक्षा संचालनालय के अफसरों ने बताया कि पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्य के पद के लिए सबसे कम 35 उम्मीदवारों के इंटरव्यू 23 सितंबर होंगे। अफसरों ने बताया कि पहले दिन 20 सितंबर को 71 प्रोफेसरों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। 24 सितंबर को 36 और 25 सितंबर को 71 उम्मीदवारों के इंटरव्यू होंगे।
13 जिलों के प्रोफेसरों ने नहीं किया आवेदन
पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्य के पद पर पोस्टिंग के लिए प्रदेश के 13 जिलों में संचालित सरकारी कॉलेजों के एक भी प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर ने आवेदन नहीं किया है। जबकि, 42 जिलों में संचालित अलग – अलग कॉलेजों के 213 फेकल्टी मेंबर्स ने पीएमश्री कॉलेज में प्रिंसिपल और इंचार्ज प्रिंसिपल के लिए एप्लाई किया है। उच्च शिक्षा संचालनालय की रिपोर्ट के मुताबिक आवेदन करने वालों में पांच प्रिंसिपल भी शामिल हैं, जो जबलपुर, सागर, दतिया और बालाघाट में संचालित कॉलेजों में कार्यरत हैं। इन जिलों में संचालित कॉलेजों में कार्यरत प्रिंसिपल अब पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में प्रिंसिपल बनना चाहते हैं।
इन जिलों में एक ही कॉलेज से कई दावेदार
इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज के 9 लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें से 4 केमिस्ट्री, 3 फिजिक्स, 1 बॉटनी और 1 अंग्रेजी विषय से हैं।शासकीय एमकेवी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज- जबलपुर के 8 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें इकोनॉमिक्स के 2, राजनीति विज्ञान के 2, कॉमर्स, जियोग्राफी, हिंदी, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग से 1-1 फैकल्टी शामिल है।
