MPPSC इसी माह जारी करेगा नोटिफिकेशन
![](https://i0.wp.com/nationmirror.com/wp-content/uploads/2024/12/4-16.jpg?resize=613%2C379&ssl=1)
MP NEWS: मध्यप्रदेश के शासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग इसी माह अधिसूचना जारी करने जा रहा है। उसमें सबसे ज्यादा 158 पद केमेस्ट्री विषय के रहेंगे।
1459 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती जल्द
शासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1459 खाली पदों पर भर्ती के इसी महीने नोटिफिकेशन जारी करेगा. पिछली बार लाइब्रेरियन के भी 255 पद थे। लेकिन, इस बार लाइब्रेरियन का एक भी पद नहीं है। पिछली बार कुल 35 विषया के लिए अधिसूचना आई थी, इस बार 26 विषयों के लिए आएगी। इसमें स्पोर्ट्स ऑफिसर के 128 पद भी हैं। अभी जाे तैयारी है, उसमें बॉयोटेक्नोलॉजी विषय भी नहीं है। लेकिन, अंतिम समय में इस विषय के पद जुड़ सकते हैं।
MP NEWS: कॉलेजों में 5566 पद खाली
उच्च शिक्षा विभाग के 12 हजार 389 पोस्ट स्वीकृत हैं। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्पोर्ट्स ऑफिसर, लाइब्रेरियन पद शामिल हैं। वर्तमान में करीब 6823 पद फैकल्टी कार्यरत हैं। करीब 5566 पद खाली हैं। इनमें से 2053 पदों के लिए परीक्षा कराई जा चुकी है। आने वाले दिनों में 1542 पदों के लिए भर्ती आएगी। इसके बाद भी करीब 2 हजार पद खाली रह जाएंगे। प्रोफेसर्स के रिटायरमेंट से पद भी लगातार खाली हो रहे हैं।