अक्टूबर 2024 मे विदेशी निवेशकों की तरफ से शेयर बाजाऱ मे रिकॉर्ड बिकवाली देखी गई I शेयर बाजाऱ द्वारा ज़ारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर माह मे करीब 94000 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई है जिसकी वजह से शेयर बाजाऱ मे लगातार दबाव बना रहा एयर Sensex और nifty दोनों मे गिरावट देखी गई I
विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली की मुख्य वजह भारतीय बाज़ारों के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना और दूसरी तरफ चीन के बाज़ारों का आकर्षक valuation और चीनी सरकार द्वारा राहत पैकेज का ऐलान किया जाना बताया जा रहा है I इससे पहले विदेशी निवेशकों ने मार्च 2020 मे 61973 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी I
इस बिकवाली के चलते Sensex और nifty दोनों मे ही करीब 8 प्रतिशत से भी ज़्यादा की गिरावट आई है हालांकि जानकारों का मानना है की यह बिकवाली वैसे तो बहुत बड़ी लगती है लेकिन विदेशी निवेशकों के कुल निवेश के मुक़ाबले यह बिकवाली की राशि बहुत छोटी है और इस बिकवाली के चलते यह अंदाजा नहीं लगाना चाहिये की विदेशी
निवेशकों का भारत के बाजाऱ से मोहभंग हो गया है I
