Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Reasons Treatment Yellow Teeth: जानिए दांतों में पीलेपन का कारण और निवारण..
  • Lifestyle

Reasons Treatment Yellow Teeth: जानिए दांतों में पीलेपन का कारण और निवारण..

Hema Gupta March 21, 2025

Reasons Treatment Yellow Teeth: दांतों में पीलापन न सिर्फ दांतों में समस्या पैदा करता है, बल्कि कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, चमकते और सफेद दांत हर किसी की मुस्कान को आकर्षक बनाते हैं। लेकिन पीलेपन की वजह से पॉलिक में मुस्कुराने में शर्रमिंदगी महसूस होने लगती है। कई बार हमारी छोटी- छोटी लापरवाही दांतो की समस्यों को जन्म देने का करण बनती है। ऐसे में आज आपको पीलेपन का कारण और निवारण दोनों हम आपको इस लेख में बताएंगे।

Reasons Treatment Yellow Teeth: दांतों के पीलेपन से हो सकती है ये समस्याएं..

1. पीले दांत होने से लोग खुलकर मुस्कुराने से हिचकिचाते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास कम हो सकता है।

2. दांतों की सफाई न होने पर प्लाक और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जिससे मुंह से बदबू आने लगती है।

3. अगर समय रहते पीलापन दूर नहीं किया गया, तो दांत कमजोर होकर उसमें सड़न लग सकती हैं।

4. दांतों पर जमी गंदगी मसूड़ों में सूजन, दर्द और खून आने की समस्या पैदा कर सकती है।

Reasons Treatment Yellow Teeth: क्यो होती है, दांतो में पीलेपन की समस्या..

1. तंबाकू और धूम्रपान में मौजूद निकोटिन और टार दांतों पर पीले और भूरे दाग छोड़ते हैं।

2. चाय और कॉफी में टैनिन नामक तत्व होता है, जो दांतों की ऊपरी परत (एनामेल) पर चिपककर दाग छोड़ता है।

3. कोल्ड ड्रिंक्स और एसिडिक पेय पदार्थ दांतों की ऊपरी सतह को कमजोर कर देते हैं, जिससे पीलापन बढ़ता है।

4. चॉकलेट, केचप, सोया सॉस, और रेड वाइन जैसी चीजें भी दांतों पर पीलापन ला सकती हैं।

5. अगर आप ठीक से ब्रश नहीं करते हैं, तो दांतों पर प्लाक जमा हो जाता है, जिससे वे पीले दिखने लगते हैं।

6. उम्र बढ़ने के साथ दांतों की ऊपरी परत (एनामेल) घिसने लगती है, जिससे अंदर की पीली परत (डेंटिन) अधिक दिखाई देने लगती है।

7. कैल्शियम और मिनरल्स की कमी भी दांतों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

8. फ्लोराइड की अधिक मात्रा दांतों पर सफेद या पीले धब्बे बना सकती है, जिसे फ्लोरोसिस कहा जाता है।

9. एंटीबायोटिक्स, एंटीहिस्टामिन्स और कीमोथेरेपी जैसी दवाएं दांतों के रंग को प्रभावित कर सकती हैं।

दांतों की देखभाल कैसे करें..?

– रोजाना सुबह और रात में दो बार ब्रश करें।
– फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
– मीठे और एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
– धूम्रपान और तंबाकू से दूरी बनाएं।
– ज्यादा चाय-कॉफी पीने से बचें।
– डेंटिस्ट से हर 6 महीने में जांच करवाएं।

Reasons Treatment Yellow Teeth: पीलेपन से छुटकारा पाने के उपाय..

अपनाएं ये घरेलू उपाय..

1. थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर उसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं और इससे हल्के हाथों से ब्रश करें।

2. रोजाना नारियल तेल से कुल्ला करने से दांतों का पीलापन कम हो सकता है।

3. सेब का सिरके को पानी में मिलाकर कुल्ला करने से दांत सफेद हो सकते हैं।

4. स्ट्रॉबेरी और नमक का पेस्ट को प्रयोन करें। स्ट्रॉबेरी में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम दांतों को सफेद करने में मदद करते हैं।

Reasons Treatment Yellow Teeth: ठीक न होने पर चिकित्सक से सलाह ले..

Scaling and Polishing – दांतों पर जमा प्लाक और टार्टर को हटाने के लिए यह तरीका अपनाया जाता है।

Teeth Whitening Treatment – डेंटिस्ट द्वारा किया जाने वाला यह उपचार दांतों को चमकदार बनाने में मदद करता है।

Dental Veneers – अगर दांत बहुत ज्यादा पीले हो गए हैं, तो वेनीयर नामक पतली परत दांतों पर लगाई जाती है।

Laser Whitening – यह एक आधुनिक तरीका है जिसमें लेजर की मदद से दांतों का रंग हल्का किया जाता है।

Conclusion निष्कर्ष

दांतों में पीलापन कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक आम समस्या है, लेकिन सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो जरुर मसूड़े में दर्द, सड़न, बदबू जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप अपने खान-पान और ओरल हाइजीन पर ध्यान देंगे, तो दांत हमेशा स्वस्थ और चमकते रहेंगे। अगर समस्या अधिक गंभीर हो जाए, तो बिना देर किए किसी अच्छे डेंटिस्ट से परामर्श लें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Sapna Dance Video Viral: देखिए सपना चौधरी का धमाकेदार डांस..वीडियो वायरल…
Next: Uttarakhand illegal madrasas sealed: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उधम सिंह नगर में अवैध मदरसों पर कड़ी कार्रवाई

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.