Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • RCB vs UP WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में की एंट्री!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

RCB vs UP WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में की एंट्री!

Hema Gupta January 30, 2026

RCB vs UP WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में एंट्री ली। यह मैच 29 जनवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी RCB टीम ने 13.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 147 रन बनाए।

Why should boys have all the fun? 😉

This is RCB heritage. ❤️🦁#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #WPL2026 pic.twitter.com/XFGtiBRhyP

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) January 29, 2026

यूपी वॉरियर्स को मिली तीसरी हार

इस सीजन में यूपी वॉरियर्स की यह तीसरी हार है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी टीम से मेग लेनिंग और दीप्ती शर्मा शानदार फार्म में दिखी। लेनिंग ने 30 गेंद में 41 रन बनाए, जिसमें 6 चौके, 1 छक्का शामिल। वहीं दीप्ती शर्मा ने 43 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। इन दोनों प्लेयर के आउट होने के बाद पूरी टीम धीरे – धीरे बिखरती चली गई और टीम ने 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए।

 

बेंगलुरु टीम की ओर से नदीन डी क्लर्क ने 4 विकेट झटके। ग्रेस हैरिस को 2 विकेट और लौरेन बेल, श्रेयांका पाटील ने 1-1 विकेट लिया।

हैरिस और मंधाना की शानदार फिफ्टी

144 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम की शुरुआत शानदार रही है। पहले बैटिंग करने उतरी ग्रेस हैरिस ने 37 गेंद में 75 रन बनाए, जिसमें 13 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। जॉर्जिया 16 रन बनाकर आउट हो गई। फिर टीम की कप्तान स्मृति ने कमान संभालते हुए 27 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसमें 8 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। टीम ने 13.1 ओवर में टारगेट हासिल कर सीधे फाइनल में एंट्री ले ली।

RCB vs UP WPL 2026
 

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

यूपी वॉरियर्स

मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, एमी जोन्स, हरलीन देओल, क्लॉय ट्रायन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और लॉरेन बेल।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: अंबिकापुर: कन्वर्जन के आरोप में  रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार
Next: Virat Kohli Instagram Account: आधी रात में विराट ने सोशल मीडिया में मचा दी थी खलबली!

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.