RCB vs RR Today Match: IPL 2025 के 18वें सीजन का 42वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रायल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 24 अप्रैल यानि की आज खेला जाएगा।
Read More: MI vs SRH Ishan Kishan and Rohit: ईशान की बेवकूफी टीम पर पड़ी भारी, मुंबई के सामने SRH ने टेके घुटने
आपको बता दें कि, इस सीजन में पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने राजस्थान टीम को उनके ही घर में 9 विकेट से हराया था। आज के मैच में राजस्थान टीम अपना हिसाब बराबर करना चाहेगी। और RCB टीम पॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड…
IPL में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रायल्स के बीच अब तक के 33 मैच खेले गए। जिसमें से 16 मुकाबलों में RCB ने बाजी मारी तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि एक मैच का कोई नतीजा नही निकला है। इस रिकॉर्ड को देखते हुए बेंगलुरु टीम का पलड़ा भारी है।
View this post on Instagram
IPL 2025 में अब तक के प्रदर्शन…
इस सीजन में अब तक राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों टीमों ने 8- 8 मैच खेले है, जिसमें से राजस्थान टीम ने 8 में से 2 मैचो में जीत दर्ज की। बेंग्लुरु टीम ने 8 मैचो में से 5 मैच में जीत दर्ज की। इस हिसाब से राजस्थान टीम पाइंट्स टेबल में 4 पाइंट के साथ 8वें पायदान पर है। वहीं RCB टीम पाइंट्स टेबल में 10 पाइंट के साथ 4वें स्थान पर बनी हुई है। इस सीजन में RCB टीम RR से दूसरी बार भिड़ेगी।
View this post on Instagram
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटीकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स
रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वनिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे/आकाश मधवाल, वैभव सूर्यवंशी।
