RCB vs PBKS Match Result: पंजाब किंग्स ने IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया. बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में RCB ने 96 रन का टारगेट दिया था, जिसे पंजाब ने 11 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।
Read More: RCB vs PBKS Match: मैच पर मंडराएं काले बादल? कैंसिल होने की संभावना…
नेहाल वढेरा 19 गेंद में 3 चौकों व इतने ही छक्कों से 33 रन बनाकर नाबाद रहे. स्टोइनिस ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया। बारिश की छाया इस मुकाबले पर पड़ी और साढ़े सात की जगह पौने 10 बजे मुकाबला शुरू हुआ।
RCB की घर में तीसरी हार
इसमें पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु की टीम 9 विकेट पर 95 रन ही बना सकी। यह भी टिम डेविड की वजह से हुआ। जिन्होंने 50 रन बनाए और टीम को 7 विकेट पर 43 के मुश्किल स्कोर से निकाला। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बराड़ ने 2-2 विकेट लिए। यह RCB की इस सीजन घर पर लगातार तीसरी हार थी।
RCB vs PBKS Match Result: RCB vs PBKS मैच के हीरो
RCB की बैटिंग में टिम डेविड हीरो रहे। उन्होंने 26 गेंद में 5 चौकों व 3 छक्कों से यह पारी खेली। पंजाब की बॉलिंग में मार्को यानसन ने 10 रन में 2 विकेट लिए तो युजवेंद्र चहल ने 11 रन देकर 2 शिकार किए। RCB की बॉलिंग में जॉश हेजलवुड छाए रहे जिन्होंने 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
