Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • RCB vs PBKS Final Match: IPL 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज, किसके सिर सजेगा खिताबी ताज?
  • IPL 2025
  • Top Story

RCB vs PBKS Final Match: IPL 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज, किसके सिर सजेगा खिताबी ताज?

Hema Gupta June 3, 2025

RCB vs PBKS Final Match: IPL 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून यानि की आज शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। दोनों ही टीमें पिछले 18 सालों से इस खिताब का इंतजार कर रही हैं, और आज के मैच के साथ किसी एक टीम का यह इंतजार खत्म हो जाएगा। 2008 से शुरू हुई इस लीग में जहां चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद जैसी टीमें खिताब जीत चुकी हैं, वहीं RCB और PBKS आज तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं उठा सकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

आपको बता दें कि, 2022 के बाद अब इस लीग को नया चैंपियन मिलेगा। 2022 में गुजरात टाइटंस को जीत मिली थी।

Read More: Preity Zinta MI vs PBKS Qualifier 2: पंजाब की जीत पर खुशी से झूमीं प्रीति जिंटा, वीडियो वायरल…

IPL में RCB vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड…

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों टीमों के बीच IPL के इतिहास में अब तक 36 मुकाबले खेले गए। दोनों ही टीमों ने 18 – 18 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं दोनों ही टीमें इसी सीजन में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली बाह क्वालिफायर-1 में आमने सामने आईं थी, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब को 8 विकेट से हरा दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन..

IPL 2025 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 14 – 14 मैच खेले गए। इसमें से दोनों टीमों ने 9- 9 मैचों में जीत दर्जी की। इसी के साथ पंजाब टीम पॉइंट टेबल पर पहले नंबर पर है, तो वहीं बेंगलुरु टीम पॉइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

बता दें कि, दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह चौथा मुकाबला है। 3 में से 2 में RCB और 1 में PBKS को जीत मिली है।

रिकॉर्ड्स और आंकड़े…

1. RCB इससे पहले तीन बार फाइनल खेल चुकी है (2009, 2011, 2016), लेकिन हर बार खिताब से चूक गई।

2. PBKS (तब किंग्स इलेवन पंजाब) ने 2014 में एक बार फाइनल खेला था, लेकिन वह भी हार गए थे।

अगर फाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा?

IPL 2025 के फाइनल मुकाबले के लिए BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल ने कुछ विशेष नियम बनाए हैं ताकि बारिश या मौसम के खलल से मैच प्रभावित न हो –

120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम –

यदि बारिश के कारण निर्धारित समय पर मैच शुरू नहीं हो पाता, तो दो घंटे यानी 120 मिनट तक का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस दौरान बारिश रुकी और मैदान खेलने लायक हुआ, तो मैच कराया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Highland Lifespaces (@highlandlifespaces)

रिजर्व डे – 4 जून –

अगर एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी मैच संभव नहीं होता, तो मुकाबला 4 जून को रिजर्व डे पर खेला जाएगा। उस दिन मैच वहीं से शुरू होगा, जहां रोका गया था। अगर मैच शुरू नहीं हो पाया था, तो नए सिरे से खेला जाएगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, लियम लिविंगस्टन/टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।

इम्पैक्ट: सुयश शर्मा

पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजयकुमार वैशाख, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट: युजवेंद्र चहल/हरप्रीत बरार।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Benefits of Saffron Water: केसर के पानी के चमत्कारी फायदे, शरीर के इस अंग पर करता है असर…
Next: Djokovic French Open 2025 Win: जोकोविच की 100वीं जीत, यह रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.