RCB Vs MI IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच आज रोमांचक मुकाबला होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में RCB और MI का हाल
IPL 2026 सीजन की बात करें तो इस सीजन में दोनों टीमों ने 3-3 मैच खेले, जिसमें से 2 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की वहीं 1 मैच में RR के हाथो हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने 3 में से 2 मैच में हार मिली वहीं महज एक मैच में ही जीत दर्ज कर सकी।

RCB और MI के बीच हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 36 मुकाबले हो चुके हैं। इसमें से 21 मैच में मुंबई टीम ने जीत दर्ज की तो वहीं 15 मैच में बेंगलुरु टीम ने जीत हासिल की।

कहां देख सकते हैं मैच?
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
मुंबई इंडियंस (MI)
रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (विकेटकीप), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम/अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।
Also Read- LSG Vs GT IPL 2026: लखनऊ टीम और गुजरात टीम के बीच आज होगी भिड़ंत!
