RCB vs DC WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में चौथे सीजन के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पोजिशन पर बनी हुई हैं। यह मैच नवी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में खेला गया, जिसमें बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी वहीं पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 166 रन बनाकर सिमट गई। वहीं जॉर्जिया वोल और स्मृति की धमाकेदार बाजी के चलते टीम ने 18.2 ओवर में टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज कर ली।
दिल्ली कैपिटल्स शुरुआत खराब रही
पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। जब टीम का स्कोर 10 रन था, तब टीम 4 विकेट गंवा चुकी थी। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज और लिजेल ली 4-4 रन बनाकर आउट हो गई। लौरा वोलवार्ट और मारिजान कैप 0 रन पर आउट हो गईं। इनके अलावा टीम से निकी 12, मिन्नू मणि 5 और स्नेह राणा 22 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं शेफाली वर्मा ने 41 गेंद पर 62 रन बनाए, जिसमें 5 चौके , 4 छक्के शामिल रहें और लूसी हैमिल्टन ने 19 गेंद में 36 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के, 3 चौके शामिल रहें। इनकी पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 166 स्कोर खड़ा किया।
Making the opportunity count 😎
Georgia increases the 𝙑𝙤𝙡𝙡tage in the chase ⚡️
Her first fifty of the season 👏
Updates ▶️ https://t.co/NnuH8NcjvD #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #DCvRCB pic.twitter.com/1VR6YB4xNx
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 17, 2026
बेंगलुरु टीम से लौरेन बेल और सयाली साटघरे को 3-3 विकेट मिले। प्रेमा रावत ने 2 विकेट चटकाएं, वहीं नदीन डी क्लर्क को 1 विकेट मिला।
बेंगलुरु का धमाकेदार प्रदर्शन
टीम से ग्रेस हैरिस जल्दी आउट हो गई। फिर टीम की कप्तान स्मृति मांधना और जॉर्जिया वोल ने टीम की कमान संभाली। स्मृति ने 61 गेंद में 96 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके, 3 छक्के शामिल रहें। जॉर्जिया वोल ने 42 गेंद में 54 रन बनाकर नबाद रहीं, जिसमें 5 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। ऋचा घोष 7 रन बनाकर नबाद रहीं।
स्मृति शतक बनाने में 4 रन से चूकी
टीम की कप्तान 96 रन पर आउट हो गई। शतक के लिए महज 4 रन चाहिए थे, लेकिन स्मृति शायद चौका लगाकर शतक पूरा करना चाहती थी, लेकिन वो 17.2 ओवर में आउट हो गई। और शतक पूरा करने से चूक गई। लेकिन उन्होंने कमाल की पारी खेली। टीम को जीत दिलाने में अहम हिस्सेदारी निभाई।
9⃣6⃣ runs
6⃣1⃣ balls
1⃣3⃣ fours
3⃣ sixesFor her outstanding captain’s knock, Smriti Mandhana is named the Player of the Match 🏅
Relive her knock ▶️ https://t.co/QxnVr2MXnT#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #DCvRCB | @mandhana_smriti pic.twitter.com/0Z7n9rWd5P
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 17, 2026
दिल्ली की ओर से मारजीन कैप और नंदनी शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
ग्रेस हैरिस, स्मृति मांधना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, डी हेमलता, गौतमी नायक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटील, लिंसी स्मिथ और लॉरेन बेल।
दिल्ली कैपिटल्स
शेफाली वर्मा, लिजेलली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरीजन कैप, निकी प्रसाद, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
Also Read – Virat kuldeep Visit Ujjain: विराट कोहली और कुलदीप यादव ने किए श्री महाकाल बाबा के दर्शन!
