RCB vs DC WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL)के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलैंजर्स को 7 विकेट से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की WPL 2026 में लगातार 5 जीत के बाद यह पहली हार है। 24 जनवरी शनिवार को कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबादी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB टीम ने 20 ओवर में महज 109 रन बनाकर सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
बता दें कि, जीत के साथ 6 पॉइंट्स से पाइंट्स टेबल पर 2 स्थान पर पहुंच गई। वहीं 10 पाइंट्स से RCB टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई हैं।
RCB टीम 109 रन बनाकर बिखरी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम से ग्रेस हैरिस और टीम की कप्तान स्मृति ने 36 रन की पार्टनरशिप की। हैरिस 9 रन, स्मृति 38 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद एक – एक करके सारी टीम बिखर गई। टीम से जॉर्जिया वोल 11 रन, गौतमी नायक 3रन, विकेटकीपर ऋचा घोष 5 रन, राधा यादव 18 रन और नदीन डी क्लर्क 5 रन बनाकर आउट हो गई। टीम महज 109 रन पर सिमट गई।

दिल्ली की ओर से स्टार प्लेयर नंदनी शर्मा ने 3 विकेट चटकाएं। शिनेल हेनरी, मारिजान कैप, मिन्नु मणि को 2-2 विकेट और श्री चरणी ने 1 विकेट मिला।

दिल्ली ने RCB को दी मात
टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम ने महज 24 रन पर ही 2 विकेट गवां दिए। टीम से शेफाली वर्मा 16 रन, लिजेल ली 6 रन, वोलवार्ट और टीम की कैप्टन जेमिमा ने 50 रन की साझेदारी की। जेमि 24 रन बनाकर पावेलियन लौटी वहीं मारिजान कैप ने 19 रन और वोलवार्ट ने 42 रन बनाकर टीम को जी दीला दी।

बेंगलुरु की ओर से सयाली साटघरे ने 2 विकेट चटकाएं, वहीं राधा यादव को 1 विकेट मिला।
