Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • RCB Victory Parade Stampede Report: RCB को ठहराया गया बेंगलुरु भगदड़ का दोषी, सरकार ने हाईकोर्ट में सौंपी रिपोर्ट!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

RCB Victory Parade Stampede Report: RCB को ठहराया गया बेंगलुरु भगदड़ का दोषी, सरकार ने हाईकोर्ट में सौंपी रिपोर्ट!

Hema Gupta July 18, 2025

RCB Victory Parade Stampede Report: बेंगलुरु में 3 जून 2025 को IPL का फाइनल मैच RCB और PBKS के बीच खेला गया था और 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम की, इस ऐतिहासिक जीत ने देश भर के आरसीबी प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी। लेकिन, बेंगलुरु में अगले दिन आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में 11 लोगों की जान चली गई, जिसके बाद से ही इसका दोषी कौन है, इसकी लगातार जांच की जा रही हैं।

Read More: Bengaluru Stampede 2025: बेंगलुरु भगदड़ मामला: चार गिरफ्तार, RCB और KSCA अधिकारी जांच के दायरे में

बीते दिन गुरुवार को कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट सामने आई, जिसमें इस हादसे का जिम्मेदार RCB फ्रेंचाइजी को माना गया और इसमें विराट कोहली को भी दोषी ठहराया गया।

कर्नाटक सरकार का बयान आया सामने…

उन्होंने इस भगदड़ की जिम्मेदार RCB को मानते हुए उन्होंने कहा कि- “RCB चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी। भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मची। जिसमें 11 लोगों की जान गई और 50 घायल हुए।”

हालांकि एक और बयान देते हुए कहा कि- अगर इस विक्ट्री परेड आयोजन को अचानक रद्द करते तो भी हिंसा भड़क सकती थी और शहर में कानून-व्यवस्था भी बिगड़ जाती।

rcb ipl celebration stampede bangalore deaths

15 जुलाई को सरकार ने हाईकोर्ट में सौंपी रिपोर्ट…

मंगलवार 15 जुलाई को कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में RCB की विक्ट्री परेड को लेकर रिपोर्ट सौंपी थी। सरकार ने इसे गोपनीय रखने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने कहा कि ऐसी गोपनीयता के लिए कोई कानूनी आधार नहीं है।

कर्नाटक के मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने कहा –

“जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है, तो यह विभाग की जिम्मेदारी होती है और निश्चित रूप से चूक हुई है… युवा जानें गई हैं और हम इसे आसानी से नहीं ले सकते… हम कार्रवाई करेंगे…”

रिपोर्ट के 4 मुख्य बिंदु: –

RCB ने पुलिस को केवल सूचना दी, अनुमति नहीं ली…

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि RCB ने 3 जून को IPL जीतने के बाद विक्ट्री परेड की पुलिस को केवल सूचना दी थी, अनुमति नहीं ली ।

कानून के अनुसार, ऐसे सार्वजनिक आयोजनों के लिए कम से कम 7 दिन पहले अनुमति लेना अनिवार्य है।

पुलिस को भीड़ का अनुमान, सुरक्षा व्यवस्था या संभावित समस्याओं की जानकारी नहीं दी गई थी, इसलिए अनुमति नहीं दी गई।

सोशल मीडिया पर बिना पुलिस सलाह के सार्वजनिक निमंत्रण…

4 जून की सुबह 7:01 बजे RCB ने सोशल मीडिया पर फ्री एंट्री की घोषणा की और लोगों को परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इसके बाद 8 बजे एक और पोस्ट और 8:55 बजे विराट कोहली का वीडियो पोस्ट किया गया।

दोपहर 3:14 बजे पहली बार फ्री पास की जानकारी दी गई, जिससे भ्रम और गुस्सा फैला।

स्टेडियम की क्षमता से ज्यादा पहुंचे लोग…

रिपोर्ट में कहा गया कि – RCB की पोस्ट्स को 44 लाख से अधिक बार देखा गया। इसके चलते करीब 3 लाख लोग स्टेडियम और परेड रूट पर जुटे।

बेंगलुरु मेट्रो के आंकड़ों के अनुसार, उस दिन 9.66 लाख यात्रियों ने मेट्रो का उपयोग किया, जो सामान्य से बहुत ज्यादा था।

स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 35,000 थी लेकिन गेटों पर भीड़ अनियंत्रित हो गई। लोगों ने गेट नंबर 1, 2 और 21 तोड़ दिए, कई अन्य गेटों पर भी भगदड़ की स्थिति बनी।

rcb ipl celebration stampede bangalore deaths

परेड को क्यों नहीं रोका गया?

रिपोर्ट में कहा गया कि – आयोजन को अचानक रद्द करने से हिंसा और दंगे भड़क सकते थे। इसी वजह से आयोजन को पूरी तरह रद्द नहीं किया गया, बल्कि समय कम किया गया और निगरानी बढ़ाई गई। यह निर्णय भीड़ की भयावह संख्या और सूचना की कमी को ध्यान में रखकर लिया गया।

आखिर क्या है मामला…

4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB की जीत की खुशी में विक्ट्री परेड निकाली गई थी। स्टेडियम में घुसने की कोशिश में लोगों ने दीवारें फांदनी शुरू कीं। हजारों की भीड़ गेट पर मौजूद थी और सड़कें पूरी तरह भर चुकी थीं।
इस दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए थे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi:18 july 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”
Next:  स्कूलों को बम से उड़ाने की साज़िश: दिल्ली-बेंगलुरु में 80 से ज्यादा स्कूलों को धमकी

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.