Sport News RCB Captain Announcement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज यानी गुरुवार को बेंगलुरु में आईपीएल-2025 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी हैं। आरसीबी ने नए कप्तान के नाम का ऐलान PC के दौरान किया गया। इस फ्रेंचाइजी ने टीम के कप्तान के रुप में रजत पाटीदार को चुना।

Read more:Sport News Ind vs Eng 3rd ODI Result: भारत ने इंग्लैंड को 142 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की..
जब से विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ी थी, तब से दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस टीम की कमान संभाल रहे थे। 2013 से 2021 तक टीम की कमान विराट कोहली ने संभाली थी। इसके अलावा विराट ने आईपीएल-2023 में भी तीन मैचों में कप्तान थे।
Sport News RCB Captain Announcement: रजत पाटीदार बने आरसीबी को कप्तान
RCB टीम के कप्तान के रुप में रजत पाटीदार को चुना गया है। रजत 2021 से RCB टीम के साथ हैं और रजत पाटीदार उन तीन खिलाड़ियों में से एक थे जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया था 31 साल के रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्य प्रदेश की कप्तानी करने का अनुभव है, जो उनकी नेतृत्व क्षमता और खेल की समझ को दर्शाता है।

2013 से 2021 तक RCB के कप्तान रहे कोहली
विराट कोहली ने 9 साल तक आरसीबी के कप्तान रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। विराट की कप्तानी में 2016 में RCB ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जिसमें उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था। कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने143 मैच खेले,जिसमें से 66 मैचों में जीत और 70 में हारका सामना किया। 2021 में कप्तानी छोड़ने के बाद, फाफ डु प्लेसिस ने 2022 में टीम की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में आरसीबी ने 2022 और 2024 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया। हालांकि 2023 में टीम को प्लेऑफ में जगह नहीं मिल पाई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पूरी टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एंगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी.

