RCB in Q1: लखनऊ की जमीन पर बैंगलोर ने कमाल कर दिया है। LSG को उनके ही मैदान में 6 विकेट से मात दी। जितेश शर्मा ने नाबाद 85 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। वहीं विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली।
228 रनों का टारगेट
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के आखिरी लीग मैच में रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु को 228 रन का टारगेट दिया। जवाब में बेंगलुरु ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं।
RCB in Q1: विराट की 8वीं फिफ्टी
विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने इस सीजन में 8वां अर्धशतक लगाया है। यह उनका 63वां IPL अर्धशतक है। वे IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर 62 का रिकॉर्ड तोड़ा है। विलियम ओरूर्के ने लियम लिविंगस्टन (0) और रजत पाटीदार (14 ) को लगातार दो बॉल पर आउट किया। फिल सॉल्ट (30) को आकाश सिंह ने कैच कराया।
पंत का चला बल्ला
ऋषभ पंत ने लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में अपना दूसरा शतक बनाया। पंत ने 10 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 54 गेंदों पर शतक बनाया। उन्होंने आखिरी बार IPL शतक आईपीएल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए बनाया था। वह अब इस सीजन के नौवें शतकधारी हैं.
27 करोड़ में खरीदे गए थे पंत
पिछले साल IPL नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदे गए पंत ने इस सीजन में बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इकाना में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए पंत ने 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 54 गेंदों में शतक लगाया
