Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • GG Vs RCB WPL 1st Match Result: RCB ने गुजरात जायंट्स को 6 विकटों से हराकर रचा इतिहास, ऋचा-पेरी ने फिफ्टी लगाई…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

GG Vs RCB WPL 1st Match Result: RCB ने गुजरात जायंट्स को 6 विकटों से हराकर रचा इतिहास, ऋचा-पेरी ने फिफ्टी लगाई…

Hema Gupta February 15, 2025

GG Vs RCB WPL 1st Match Result: विमंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन की शुरुआत वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में शुक्रवार 14 फरवरी को हुई। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 18.3 ओवर में 202 रन का टारगेट हासिल कर जीत अपने नाम की। RCB की कप्‍तान स्‍मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

Read More: SRI vs AUS One Day Series: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्लीन स्वीप हुए वर्ल्ड चैंपियन

एलिस पेरी और ऋचा घोष ने शानदार प्रदर्शन करते हु्ई फिफ्टी लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। RCB ने WPL में एक बेहतरीन वापसी की और सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड बना दिया, जो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

GG Vs RCB WPL 1st Match Result: बेंगलुरु की खराब शुरुआत

बेंगलुरु की खराब शुरुआत की वजह से टीम को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। 202 रन के के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB टीम ने की दोनो ओपनर स्मृति मंधाना और डैनी व्याट दोनों को गार्डनर ने पवेलियन भेजा। यह टीम के लिए बड़ा झटका था। मंधाना ने 9 और व्याट ने 4 रन बनाए।

फिर राघवी 27 गेंद पर 25 रन बनाए, उन्होंने पेरी के साथ 86 रन की पार्टनरशिप की। पेरी ने 57 रन बनाए उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे

गुजरात जायंट्स टीम का प्रदर्शन..

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए। कप्‍तान एशले गार्डनर ने सबसे ज्‍यादा नाबाद 79 रन की पारी खेली। उनके अलावा बेथ मूनी ने भी फिफ्टी जड़ी। बेथ मूनी ने 42 गेंदों पर 56 रन बनाए। डींड्रा डॉटिन ने 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 25 रन, सिमरन शेख ने 11, लौरा वोल्वार्ड्ट ने 6 और दयालन हेमलता ने 4 रन बनाए। हरलीन देओल 9 रन बनाकर नाबाद रहीं। रेणुका ठाकुर ने 2 विकेट चटकाए।

ऋचा और पेरी की शानदार पारी

109 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद ऋचा घोष ने RCB को संभाला। बेंगलुरु को 30 गेंद पर 63 रन चाहिए थे। ऋचा 27 गेंद पर 64 रन बनाकर नॉटआउट रहीं, उन्होंने पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए।

कनिका अहूजा ने 13 गेंद पर 30 रन बनाए, उनकी पारी में 4 चौके आए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 93 रन की पार्टनरशिप हुई। वहीं एलिस पेरी ने 34 बाल में 57 रन बनाकर फिफ्टी लगाई। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। गुजरात से डिएंड्रा डॉटिन और सयाली साटघरे को भी 1-1 विकेट मिला।

RCB महिला प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी व्याट-हॉज, एलिस पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका अहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, किम गार्थ, प्रेमा रावत, वीजे जोशिथा और रेणुका सिंह ठाकुर

GG महिला प्लेइंग इलेवन

एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, दयालन हेमलता, डिएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, हरलीन देओल, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, सयाली

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Dhami Tribute Pandit Badri Datt: स्वंतत्रता संग्राम सेनानी पंडित बद्री दत्त पांडे की जयंती आज, सीएम धामी ने किया नमन…
Next: Kejriwal Sheeshmahal: केजरीवाल के शीशमहल की होगी जांच

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.