Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Raza Murad Video Troll: रजा मुराद के शराब पीने का वीडियो हुए ट्रोल..एक्टर ने दी सफाई..
  • एंटरटेनमेंट

Raza Murad Video Troll: रजा मुराद के शराब पीने का वीडियो हुए ट्रोल..एक्टर ने दी सफाई..

Hema Gupta March 19, 2025

Raza Murad Video Troll: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रजा मुराद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रजा मुराद जाम का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आते ही सोशल मीडिया में तहलका मच गया। यूजर्स वीडियो देख एक्टर्स को जमकर ट्रोल कर रहे है। दरअसल, रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में एक्टर का शराब पीते हुए वीडियो देख लोग आलोचना कर रहे थे। लेकिन इस बीच अभिनेता रजा मुराद का बयान सामने आया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो एक फिल्म की शूटिंग का है।

Read More: Seema Born 5th child: सीमा हैदर ने 5वें बच्चे को दिया जन्म…

मंगलवार को रजा मुराद का वीडियो आया था सामने…

रजा मुराद इस वीडियों में हाथ में शराब का गिलास लिए हुए झूमते नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनके करीबी दोस्त किरण कुमार और राजू खेर भी उनके साथ झूम रहे हैं। यह वीडियो किरण कुमार ने मंगलवार को रजा मुराद और राजू खेर के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया था। जिसमें रजा मुराद ने कथ्थे कलर का कुर्ता पहन रखा और क्रीम कलर का पैजामा और दुपट्टा डाल रखा है साथ ही किरण ने ब्लैक शर्ट और ब्लू जीन्स में और राजू खेर ने ब्राउन कलर का शर्ट और ब्लैक लोवर पहन रखा है।

Video के कैप्शन में किरण कुमार ने लिखा- “दोस्त जितने पुराने, यारी उतनी ही सॉलिड। कभी-कभी जब आप दोस्तों के साथ काम कर रहे होते हैं तो रील और रियल के बीच का अंतर खत्म हो जाता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kiran Kumar (@kirankumarkay)

वीडियो देख फैंस हुए नाराज..

रजा मुराद के शराब पीते का वीडियो वायरल होते ही उन्हें सोशल मीडिया में काफी ट्रोल किया गया। यूजर्से ने कॉमेंट कर कि आलोचना एक यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि- “रमजान के पाक महीने में शराब पीना गलत है।” एक यूजर ने लिखा- ‘आप तो बहुत समझदार हो, रमजान का महीना चल रहा है यह सब करते हुए शर्म आनी चाहिए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, माफी चाहता हूं, लेकिन इस पाक महीने में आपको यह सब नहीं करना चाहिए।” वहीं एक ने लिखा- “राजा मुराद तुझ पर अलाह की लानत हो इस पाक महीने में..”

रजा मुराद ने दी सफाई..

एक्टर ने सफाई देते हुए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा कि – “प्लीज, प्लीज, प्लीज ये मत समझिए कि यह कोई शराब पार्टी या बर्थडे पार्टी चल रही है। यह एक अंडर-प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग की क्लिपिंग है, जो कुछ दिन पहले दिल्ली के छतरपुर में शूट हुई थी। जहां फिल्म में मेरा बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह सिर्फ एक फिल्म का सीन है और कुछ भी नहीं।

आगे लिखा कि- आप लोग खामखां समझ रहे हैं कि शराब की पार्टी चल रही है। मेरा जन्मदिन 23 नवंबर को आता है और यह मार्च का महीना है। बिना सोचे समझे आप लोग समझ रहे हैं कि हम रमजान में खुले आम शराब पी रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है।”

70 के दशक से बॉलीवुड में कर रहें हैं काम..

रजा मुराद बॉलीवुड के एक जाने-माने और अनुभवी अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 70 के दशक में की थी। वे अपनी बेहतरीन अभिनय शैली के लिए पहचाने जाते हैं, खासकर खलनायक के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।

उन्हें ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘जोधा अकबर’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में देखा गया है। रजा मुराद की आखिरी फिल्म 2023 में रिलीज हुई ‘बल्ली वर्सेज बिरजू’ थी। इन फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Sunita Williams Returns to Earth : धरती पर सबसे पहले डॉल्फिन ने सुनीता का स्वागत किया, 7 मिनट तक संपर्क टूटा
Next: Nagpur Violence : नागपुर में हिंसा के बाद 11 इलाकों में कर्फ्यू 50 गिरफ्तार, 3 डीसीपी समेत 33 पुलिसकर्मी घायल

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.