Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ravi Kishan 56th Birthday: रवि किशन का आज 56वां जन्मदिन..जानिए उनसे जुड़ी की खास बातें…
  • एंटरटेनमेंट

Ravi Kishan 56th Birthday: रवि किशन का आज 56वां जन्मदिन..जानिए उनसे जुड़ी की खास बातें…

Hema Gupta July 17, 2025

Ravi Kishan 56th Birthday: भोजपुरी के जाने माने एक्टर का आज 56वां जन्मदिन है, रवि किशन का फिल्मी सफर इतना आसान नहीं था। उन्हें बचपन से ही गरीबी झेलनी पड़ी। और संघर्ष का सामना करना पड़ा। आज वो अपनी मेहनत और बेहतरीन एक्टिंग के चलते ही आज मशहूर एक्टर्स में उनकी गिनती होती हैं।

Read More: Katrina Kaif 42th Birthday: कैटरीना कैफ का 42वां बर्थडे आज…

आपको बता दें कि, रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1969 को बॉम्बे , महाराष्ट्र में हुआ था। वैसे उनका मूल रुप से घर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित हैं।

500 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई…

रवि किशन को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था , तो एक बार गांव में मां सीता का किरदार निभाने को मिला तो वो सीता के रोल के लिए तैयार हो गए , और जब पिता ने उन्हें साड़ी पहने देखा तो रवि को पिता ने बेल्ट से बहुत मारा। इसके बाद वो 500 रुपये लेकर मुंबई चले गए और वहां हिंदी फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए दर – दर भटकते रहें, पैसे की कमी की वजह से बड़ा पाव खाकर और चाय पीकर दिन काटते थे। काफी दौड़ – भाग के बाज उन्हें ‘पीतांबर’ में काम करने को मिला लेकिन वो फिल्म फ्लॉप रही।

इसके बाद उन्होंने ‘आग का तूफान’, ‘रानी और महारानी’, ‘जख्मी दिल’, ‘उधार की जिंदगी,’ जैसी फिल्मों में छोटे-मोट रोल किए। फिर वो वापस गांव चले गएं।

फिर तेरे नाम फिल्म में पंडित का किरदार निभाने का मौका मिला, उन्हें इसी फिल्म से पहचान मिली। और इस किरदार के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला था।

रवि किशन की बॉलीवुड की फेमस मूवी…

एक्टर ने तेरे नाम के बाद फिर हेरा फेरी , बुलेट राजा, मुक्काबाज, लापता लेडिज जैसी फेमस फिल्मों में काम किया।

मां की सलाह से भोजपुरी इंडस्ट्री में रखा कदम…

एक बार एक्टर को ‘ सैयां हमार’ फिल्म ऑफर हुई लेकिन तब वो भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहते थे, उन्हें लगा कौन देखेगा फिर मां ने सलाह दी की अपनी भाषा भोजपुरी फिल्मों में ही काम करों, कोई नहीं देखा तो हम सब और गांव वाले तो देखेंगे ही और मां की सलाह से एक्टर की जिंदगी बदल गई।

‘सैयां हमार’ के बाद रवि किशन ने ‘बांके बिहारी एमएलए’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिसने उन्हें बड़ा स्टार बना दिया। 2008 में ETV भोजपुरी सिनेमा सम्मान में उन्हें ‘मोस्ट पॉपुलर एक्टर’ का अवॉर्ड मिला।

एक्टर का राजनीतिक करियर…

2014 में उन्होंने कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़े लेकिन वो हार गए और 2017 में वो बीजेपी पार्टी में शामिल हुए और 2019 से 2024 तक गोरखपुर से सांसद रहें और उनके संसदीय कार्यों के लिए उन्हें “संसद रत्न अवॉर्ड” भी मिला।

रवि किशन की लव लाइफ और शादी…

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन की जिंदगी जितनी फिल्मी पर्दे पर दिलचस्प रही है, उतनी ही खास उनकी लव लाइफ भी रही है। जब रवि कॉलेज में पढ़ते थे तभी उनकी मुलाकात प्रीति शुक्ला से हुई।

बताया जाता है कि रवि किशन और प्रीति की पहली मुलाकात मुंबई के बांद्रा स्थित एक बस स्टॉप पर हुई थी। दोनों कॉलेज जा रहे थे, तभी प्रीति ने पहल करते हुए रवि किशन से बातचीत शुरू की। उन्हें रवि बेहद सीधा-सादा लड़का लगे, लेकिन बाद में पता चला कि वे अंदर से काफी शरारती और रोमांटिक मिजाज के हैं।

रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों के बीच दोस्ती जल्द ही गहरे रिश्ते में बदल गई, और फिर परिवार की सहमति से 10 दिसंबर 1993 को दोनों ने शादी कर ली।

एक्टर के 4 बच्चे है, जिसमें से 3 बेटी और 1 बेटा है। उनकी बड़ी बेटी तनिष्का एक बिजनेस मैनेजर हैं, जबकि दूसरी बेटी रीवा किशन फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं और धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। तीसरी बेटी इशिता शुक्ला ने 2023 में भारतीय सेना में शामिल होकर परिवार का नाम और रोशन किया। वे NCC कैडेट रह चुकी हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Potato Juice Benefits for Skin: बिना मेकअप पाए चमकदार त्वचा, अपनाएं ये आसान उपाय…
Next: FakeIPS: पुलिस के हत्थे चढ़ा नौवीं पास साइबर क्रिमिनल, महाकाल मंदिर से सीखा ‘ऑफिसर स्टाइल

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.