Ravi – Sargun Video Viral: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर सीरियल ‘जमाई राजा’ के फेम रवि दुबे और पंजाबी मूवी की फेमस एक्ट्रेस सरगुन दोनों फेमस कपल में से एक माने जाते है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों काफी खुश लग रहें है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: Hardik with Son Video Viral: हार्दिक और नताशा ने बेटे के बर्थडे पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो!
आपको बता दें कि, रवि दुबे जल्द ही रामायण फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे, इस फिल्म में रणवीर कपूर राम के रुप में नजर नजर आएंगे। तभी से वो चर्चा में बने हुए हैं।
शरगुन और रवि का वीडियो…
इन दिनों रवि दुबे अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ शिव नगरी काशी की यात्रा पर है, दोनों ने वहां की तस्वीरें भी शेयर की, इन तस्वीरों में कैमरा भी दिखाई दिए तो ऐसा लग रहा है, वो किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गए हुए हैं।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में सरगुन – रवि
वीडियो में सरगुन और रवि गंगा नदी के किनारे बैठे दिखाई दे रहें है। दोनों एक – दूसरे को प्यार जताते -केयर करते नजर आ रहें हैं, इसमें रवि ने पिंक कलर का कुर्ता और व्हाइट पैजामा पहन रखा है, वहीं सरगुन ने व्हाइट कलर का प्रिंटेट अनारकली शूट पहन रखा है, और उनके माथे की बिंदी उनके चेहरे पर चार चांद लगा रही है। और हाथो में कंगन भी पहने रखे है उनका ट्रेडिशनल लुक सबको खूब भा रहा है।
रवि ने कैप्शन में लिखा कि-
रवि और सरगुन ने गंगा कनारे की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की इन तस्वीरों में सरगुन हल्के ग्रीन कलर का सलवार सूट पहन रखा है और रवि ने व्हाइट कुर्ता पहन रखा, दोनों एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत लगते हैं।
View this post on Instagram
“श्रावण में काशी…ये संयोग नहीं, शिव कृपा है।”
यूजर्स ने की तारीफ…
एक यूजर ने लिखा कि- ‘Welcome to banaras sir mam har har Mahadev’, एक यूजर ने लिखा कि- Kaisa laga hamara banaras ❤️?, एक यूजर ने लिखा कि- “Touchwood ravi bhaiya ap dono ko kbi kisi ka Nazar na lage ….love you from up 😍😍😍❤️🙌🙌🙌🙌🙌🙌 bhaiya …😍😍😍 Lovely bhabhi😍” एक ने लिखा कि- ‘Mna kiya tha aise post krne ko ravi bhai log itne ache nhi hain nazar lag jati hai 😢’, एक ने लिखा कि- ‘Glad to hear and see that hindu celebs are flaunting their faith. After long long time’।
दोनों की लव लाइफ और शादी…
रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। उनकी प्रेम कहानी 2009 में “12/24 करोल बाग” नामक टीवी शो के सेट पर शुरू हुई थी, दोनों ने इस सीरियल में पति – पत्नी का किरदार निभाया था। शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे- धीरे प्यार में बदल गई।
2013 में उन्होंने शादी कर ली। रवि दुबे एक एक्टर, होस्ट और प्रोड्यूसर हैं, जबकि सरगुन मेहता ने टीवी से पंजाबी सिनेमा में सफलता हासिल की है, दोनों ने “Dreamiyata Entertainment” नामक एक प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है।
