Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Raveena Travels on Air India Flight: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद रवीना ने किया फ्लाइट में सफर, शेयर किया भावुक पोस्ट…
  • एंटरटेनमेंट

Raveena Travels on Air India Flight: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद रवीना ने किया फ्लाइट में सफर, शेयर किया भावुक पोस्ट…

Hema Gupta June 16, 2025

Raveena Travels on Air India Flight: 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे में लगभग 241 लोग मारे गए जिसके बाद चारो तरफ एयर इंडिया की अलोचना हो रही है, लेकिन इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने एअर इंडिया की फ्लाइट में सफर किया और इस दौरान की अपनी भावनाओं को साझा किया।।

Read More: Aamir Pahalgam Attack Reaction: पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया न देने पर आमिर खान- “मैं डिप्रेशन में था..”!

रवीना टंडन का एअर इंडिया फ्लाइट में सफर…

एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एअर इंडिया की फ्लाइट से कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “नई शुरुआत, ऊंचा उठने और हर कठिनाई के बीच ऊंचा उड़ने, दोबारा खड़े होकर और फिर शुरुआत करने की।” उन्होंने आगे कहा, “माहौल गंभीर था और क्रू अपना दुख छिपाकर मुस्कान के साथ स्वागत कर रहा था। खामोश पैसेंजर्स और क्रू के बीच एक संवेदना और थोड़े से आत्मविश्वास के साथ जुड़े थे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना…

रवीना ने अपने पोस्ट में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, “मेरी उन परिवारों के लिए संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रिय लोगों को खो दिया। एक ऐसा जख्म जो कभी नहीं भरेगा। भगवान हमेशा आपकी मदद करे एअर इंडिया और आप पूरी ताकत के साथ इससे उबरें। जय हिंद।”

जीनत अमान ने भी एअर इंडिया फ्लाइट में किया सफर…

रवीना टंडन से पहले, अभिनेत्री जीनत अमान ने भी विमान हादसे के बाद एअर इंडिया में सफर किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “आज सुबह मैं एअर इंडिया की फ्लाइट में बैठी, और जैसे ही सीट बेल्ट बांधी, मैं पूरी तरह भावनाओं से भर गई। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें हमारा साथ थोड़ा सुकून दे सके, यही दुआ है।”

अहमदाबाद विमान हादसा: एक दुखद घटना…

12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोग (229 यात्री और 12 क्रू सदस्य) और हॉस्टल बिल्डिंग में मौजूद 34 लोग समेत कुल 275 की मौत हुई है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi :16 June 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”
Next: Raw Eggs Benefits and Risks: कच्चा अंडा सुपरफूड या स्वास्थ्य के लिए खतरा?

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.