Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Dussehra Without Dahan : MP के इस गांव में रावण ही भगवान,10 दिन तक रावण की होती है आरधाना, नहीं होता दशानन दहन
  • मध्य प्रदेश

Dussehra Without Dahan : MP के इस गांव में रावण ही भगवान,10 दिन तक रावण की होती है आरधाना, नहीं होता दशानन दहन

Narendra Singh September 29, 2025

ravana worship chhindwara: नवरात्रि के दौरान जब पूरे देश में माता दुर्गा की आराधना और दशहरा पर रावण दहन की तैयारियां चल रही हैं, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जमुनिया गांव में एक अलग ही परंपरा देखने को मिलती है। यहां रावण की पूजा होती है, दहन नहीं। आदिवासी समुदाय के लोग रावण को पूर्वज मानते हैं और 10 दिन तक श्रद्धापूर्वक आराधना करते हैं।

रावण को पूर्वज मानकर करते हैं पूजा

जमुनिया गांव के आदिवासी समुदाय का मानना है कि रावण एक महान राजा, विद्वान और शिव भक्त थे। उन्हें रावणपेन या रावण गोंड जैसे नामों से जाना जाता है, जो कि आदिवासी महापुरुष और पूर्वज माने जाते हैं. इसलिए वो 10 दिन पूजा करते हैं और फिर विसर्जन किया जाता है. आदिवासी युवा सुमित सल्लाम ने बताया कि, ”रावण उनके पूर्वज थे और पूर्वजों की पूजा करना उनका धर्म है. इसलिए उनके गांव में रावण की मूर्ति स्थापित की जाती है.”

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

जमुनिया ही नहीं और भी कई गांव में होती है पूजा

जमुनिया के आदिवासी युवा वीरेंद्र सल्लाम ने बताया, ”सिर्फ जमुनिया ही नहीं बल्कि मेघासिवनी और दूसरे आदिवासी गांव में भी रावण की पूजा की जाती है. हालांकि उनकी पूजा फोटो रखकर की जाती है. खास बात ये होती है कि हर पूजा और पंडाल में दोनों टाइम आरती की जाती है लेकिन आदिवासी परंपरा के अनुसार रावण के पंडाल में सुमरनी का कही जाती है.”

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

ravana worship chhindwara: 20 सालों से हो रही स्थापना

दशहरा के दिन पूरे देश में बुराई का प्रतीक मानकर रावण का पुतला जलाया जाता है. लेकिन जमुनिया एक ऐसा गांव है जहां पिछले 20 सालों से रावण दहन के दिन विधि विधान से रावण का विसर्जन किया जाता है. इस गांव में दो रावण की मूर्तियों की स्थापना और गांव के लोग आदिवासियों का साथ देते हुए रावण दहन नहीं करते.

जाने क्यों अपना पूर्वज मानते हैं आदिवासी

ravana worship chhindwara: आदिवासी समुदाय रावण को अपना पूर्वज मानते हैं, क्योंकि वे उन्हें एक महान राजा, योद्धा और आदिवासी महापुरुष मानते हैं. वे रामायण के रावण से अलग रावण पेन या रावण गोंड जैसे अन्य रूप में भी उनकी पूजा करते हैं, जिन्हें वे शिव का परम भक्त मानते हैं.

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सोना ऑलटाइम हाईः ₹2030 महंगा होकर ₹1.15 लाख पार:इस साल दाम ₹39,000 बढ़े
Next: Hair care tips: रात में की गई ये आदतें बना सकती हैं बालों को फ्रिज़ी और कमजोर, जानें कैसे करें बचाव

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.