Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ravana Worship: MP का अनोखा गांव.. नवरात्र में दुर्गा नहीं, रावण की होती है 9 दिन पूजा, नहीं होता रावण दहन
  • मध्य प्रदेश

Ravana Worship: MP का अनोखा गांव.. नवरात्र में दुर्गा नहीं, रावण की होती है 9 दिन पूजा, नहीं होता रावण दहन

divya mistry September 23, 2025

Ravana Worship: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है, जहां देवी दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिनों तक आराधना की जाती है। देशभर में पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना होती है। लेकिन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जमुनिया गांव में नवरात्रि की तस्वीर कुछ अलग है। यहां देवी दुर्गा नहीं, बल्कि रावण की पूजा होती है।

Ravana Worship
Ravana Worship

Ravana Worship: इसे पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं

जमुनिया गांव आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां के आदिवासी समुदाय की एक अनोखी परंपरा है। हर साल नवरात्रि के नौ दिनों तक गांव में रावण की मूर्ति स्थापित की जाती है और विधिवत पूजा होती है। इसके लिए बाकायदा पंडाल सजाया जाता है। गांव के लोग इस पूजा को अपने पूर्वजों की परंपरा मानते हैं और इसे पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं।

Ravana Worship: पूजा के बाद ही रावण की पूजा शुरू की जाती है

आदिवासी समाज का मानना है कि वे रामायण वाले रावण की नहीं, बल्कि अपने पूर्वज के रूप में रावण की पूजा करते हैं। उनका यह भी कहना है कि रावण भगवान शिव का परम भक्त था, और शिव आदिवासी समाज के आराध्य देव हैं। इस कारण रावण उनके लिए पूजनीय है। यही वजह है कि यहां मां दुर्गा की पूजा के बाद ही रावण की पूजा शुरू की जाती है।

Ravana Worship: सांस्कृतिक आस्था और पहचान का प्रतीक है

गांव वालों के अनुसार, यह परंपरा उनके पूर्वजों से चली आ रही है, और वे इसे आज भी पूरे विश्वास और सम्मान के साथ निभाते हैं। उनके लिए यह कोई विद्रोह नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आस्था और पहचान का प्रतीक है।

Ravana Worship: रावण दहन पर रोक लगाने की मांग भी की है

दिलचस्प बात यह है कि जमुनिया गांव में दशहरा के दिन रावण दहन नहीं होता। इसके उलट, गांव के लोग रावण दहन का विरोध करते हैं। उनका कहना है कि जब वे रावण की पूजा करते हैं और उसे पूर्वज मानते हैं, तो उसका दहन करना अनुचित है। इसी कारण उन्होंने कई बार सरकार से रावण दहन पर रोक लगाने की मांग भी की है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Amit Shah Chhattisgarh visit: 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे अमित शाह
Next: School Holiday: छत्तीसगढ़ में बच्चों को मौज ही मौज! दशहरा-दिवाली पर 16 दिन स्कूल-कॉलेज बंद, जानिए पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.