मध्य प्रदेश में देर रात बड़े प्रशासनिक बदलावों की खबर आई है, जिसमें तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। रतलाम जिले के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह अमित कुमार को नया एसपी नियुक्त किया गया है। यह बदलाव रतलाम में हाल ही में हुई विवादास्पद घटनाओं को लेकर किया गया है।
Read More- एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या
Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन
गणेश स्थापना पर हुआ था विवाद और क्या थी पुलिस की कार्रवाई
गणेश चतुर्थी के दिन रतलाम में हुई हिंसक घटनाओं के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे थे। मोचीपुरा क्षेत्र में गणेश जुलूस पर पत्थर फेंकने की घटना के बाद, स्थिति बिगड़ गई और हाथीखाना क्षेत्र में तोड़फोड़ हुई। इसके बाद , पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान होमगार्ड कॉलोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध मौत ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और 11 सितंबर को ज्ञापन देने की घोषणा की।
मध्य प्रदेश शासन ने मंगलवार की देर रात तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। रतलाम के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को एसपी रेल भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर नरसिंहपुर के एसपी अमित कुमार को रतलाम का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा, मृगाखी डेका को नरसिंहपुर का एसपी नियुक्त किया गया है। अमित कुमार 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उनके बारे में उम्मीद की जा रही है कि वे रतलाम में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे।
रतलाम की स्थिति को लेकर स्थानीय राजनीति भी गर्म हो गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनों के लोग कलेक्टर से मुलाकात कर रतलाम पुलिस की कार्रवाई पर चर्चा कर चुके हैं। इस बदलाव के बाद, रतलाम के नए एसपी अमित कुमार पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वे जिले में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखें और किसी भी तरह की अनावश्यक विवादास्पद घटनाओं को रोकें।
