Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ratlam News: अंधविश्वास में गई महिला की जान, अपनों ने ही डायन बताकर कर दी हत्या
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Ratlam News: अंधविश्वास में गई महिला की जान, अपनों ने ही डायन बताकर कर दी हत्या

Narendra Singh September 28, 2025

जेठानी, उसके बेटों ने जादू-टोने के शक में महिला को छत से फेंका

ratlam murder case: रतलाम के भीमपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना हुई, जहां अंधविश्वास के चलते एक महिला नानी बाई उर्फ नर्मदा भूरिया की अपने ही जेठानी और उसके बेटों ने निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि जेठानी को शक था कि देवरानी जादू-टोना करती है और वह उसे डायन कहती थी। इस अंधविश्वास ने परिवार को एक कत्ल की और ले आया।

ratlam murder case: बच्चों के सामने हुई बेरहमी

25 सितंबर की रात नानी बाई अपने पोते-पोतियों और बेटी के साथ छत पर सो रही थी। इसी दौरान जेठानी और उसके दो बेटों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। छोटे बच्चे जाग गए और डर के मारे भाग कर एक कमरे में छिप गए। आरोपियों ने एक बच्ची का गला दबाने की भी कोशिश की। इसके बाद नानी बाई को छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

दादी पर हमला, पोता-पोती डरकर भागे

ratlam murder case: जानकारी के अनुसार, भीमपुरा गांव में गुरुवार रात नानी बाई पोती लक्ष्मी पायल, रानू, कानू और बेटी मोनिका के साथ सो रही थी। इसी दौरान धन्नाबाई के दोनों बेटे छत पर आए और नानी बाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बच्चों की नींद खुल गई। एक आरोपी ने पोती लक्ष्मी का गला दबाने की कोशिश की, लेकिन वो सभी बचकर भाग गए और घर में एक कमरे में जाकर छिप गए। इसी दौरान आरोपियों ने नानी बाई को छत से फेंक दिया। उसकी मौत हो गई।

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल की वारदात

एसपी अमित कुमार ने एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व में जांच टीम बनाई। पुलिस टीम और फोरेंसिक अधिकारी ने जांच में पाया कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि हत्या रंजिश के चलते हुई है। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि नानी बाई की हत्या उसकी जेठानी धन्नाबाई ने बेटे शंकर और बापू के साथ मिलकर की है।

ratlam murder case: एक साल में परिवार में तीन मौतें

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले धन्नाबाई के बड़े बेटे शंकर की पहली पत्नी गंगा बाई की मौत हुई थी। इसके पहले गंगाबाई का मिसकैरेज भी हुआ था। शंकर ने रेखा से दूसरी शादी की। इसी साल अगस्त में रेखा की भी मौत हो गई। आखिरी समय में उसने नानी बाई का नाम लिया था। एक साल के अंदर धन्नाबाई के पति बद्री भूरिया और ससुर मनजी भूरिया की भी मौत हो गई।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Benefits of Moong Dal: पाचन से लेकर वजन घटाने तक मिलेंगे अद्भुत स्वास्थ्य लाभ!
Next:  योगी का कड़ा बयान: “बिना मांगे जहन्नुम का टिकट कटवा देंगे”

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.