RATLAM CRIME NEWS: रतलाम जिले की जावरा क्षेत्र के 1 गांव में रविवार की शाम को 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया है। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद लोगों के अंदर काफी आक्रोश देखने को मिला है।

RATLAM CRIME NEWS: घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा
बता दें की बच्ची रविवार शाम अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। तभी आरोपी शाकिर वहां आया। बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर घटना का पता चला। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। वे बच्ची की जांच कराने अस्पताल पहुंचे। जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज
जानकारी के अनुसार आरोपी शाकिर की एक लड़की, चार लड़के हैं। पत्नी की मौत हो चुकी है। सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने कहा की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
READ MORE: भोपाल के काटजू अस्पताल में हंगामा,नवजात की मौत पर भड़के परिजन
