रातापानी बना एमपी का 8वां टाइगर रिर्जव

Ratapani Tiger Reserve: मध्यप्रदेश के रातापानी जंगल की धरोहर को संरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत “विरासत से विकास” अभियान के अंतर्गत एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ भोपाल के गोल जोड़ चौराहा कोलार रोड से हुआ जिसमें फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा भी शामिल हुए।
फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा कार्यक्रम में हुए शामिल

Ratapani Tiger Reserve: इस मौके पर रणदीप हुड्डा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर बधाई दी। फिल्म अभिनेता ने कहा कि मैं कुरुक्षेत्र की धरती से हूं जहां श्रीकृष्ण ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया। आज मैं उस धरती पर हूं जहां भगवान कृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी। श्री कृष्ण ने गायों, जल, जंगल और महिलाओं के सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला।
एमपी को मिला एक और नया टाइगर रिर्जव

Ratapani Tiger Reserve: फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मध्यप्रदेश को एक और टाइगर रिजर्व के लिए बधाई दी और मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा श्रीकृष्ण के संदेश को दुनिया तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बधाई के पात्र हैं। वन्यजीवों और जंगलों को संरक्षित करने की दिशा में उनका काम सराहनीय है।
सीएम ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार

Ratapani Tiger Reserve: सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि टाइगर ही जंगल का असली राजा होता है जो अपने पुरुषार्थ से शिकार करता है और अपने क्षेत्र की रक्षा करता है। टाइगर रिजर्व के माध्यम से प्रदेश को रोजगार और गौरव मिला है। उन्होंने रातापानी टाइगर रिजर्व को मध्यप्रदेश की नई पहचान बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
भीमबेटका और रातापानी: संस्कृत का धरोहर का संगम

Ratapani Tiger Reserve: मुख्यमंत्री ने कहा कि रातापानी टाइगर रिजर्व और भीमबेटका जैसे स्थल प्रदेश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाते हैं। भोपाल जैसे शहर के पास स्थित टाइगर रिजर्व प्रदेश की समृद्धि का प्रतीक है। टाइगर रिजर्व का उद्घाटन मोटर साइकिल रैली के माध्यम से होना गर्व की बात है।
Ratapani Tiger Reserve: बाइक रैली और जागरूकता अभियान के जरिए सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का संदेश दिया।
