Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Director Aditya Praise Rashmika: ‘थामा’ के डायरेक्टर ने की रश्मिका की की तारीफ, बोले – 12 घंटे की शिफ्ट पर भी नहीं की शिकायत!
  • एंटरटेनमेंट

Director Aditya Praise Rashmika: ‘थामा’ के डायरेक्टर ने की रश्मिका की की तारीफ, बोले – 12 घंटे की शिफ्ट पर भी नहीं की शिकायत!

Hema Gupta November 3, 2025

Director Aditya Praise Rashmika: नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना और बॉलीवुड के जाने – माने एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की स्टारर फिल्म ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलाज के 12 दिनों तक भारत में लगभग 116 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। दर्शकों को फिल्म की कहानी, कैमिस्ट्री और रश्मिका की एक्टिंग बेहद पसंद आ रही है।

Read More: Indian Women’s Cricket Team Win WC: भारत की ऐतिहासिक जीत, BCCI ने किया इनाम का ऐलान!

डायरेक्टर ने की रश्मिका की तारीफ…

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने हाल हि में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि – रश्मिका ने शूटिंग के दौरान बिना किसी शिकायत के लगातार 12 घंटे की शिफ्ट में काम किया है, उन्होंने कभी नहीं कहा कि वो थक गई हैं। शायद वो अपने करियर के ऐसे दौर में हैं जब वो ऐसा कर सकती हैं, लेकिन यह नियम सभी पर लागू नहीं होना चाहिए।”

आदित्य ने आगे कहा कि-

12 घंटे से ज्यादा काम करना फिजिकली और मेंटली सही नहीं है।

“कभी-कभी लोग मान लेते हैं कि सभी 24 घंटे काम कर सकते हैं, लेकिन ये व्यवहारिक नहीं है। 12 घंटे की शिफ्ट सही और प्रैक्टिकल है। उससे ज्यादा काम किसी की सेहत पर असर डाल सकता है।”

उन्होंने बताया कि – “फिल्म इंडस्ट्री में कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लोगों को दो शेड्यूल के बीच घर जाने का भी समय नहीं मिलता, जो एक गलत प्रैक्टिस है।”

दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर बोले आदित्य?

आदित्य सरपोतदार ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट वाले बयान का भी समर्थन किया।

उन्होंने कहा-

“दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को समझना चाहिए। कैमरे के सामने अच्छा दिखना और फिट रहना जरूरी है। हर व्यक्ति की अपनी क्षमता होती है, इसलिए किसी की पर्सनल चॉइस का सम्मान करना चाहिए।”

परेश रावल की तबीयत का भी दिया उदाहरण..

आदित्य ने बताया कि जब परेश रावल फिल्म में शामिल हुए थे, उस दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

“एक वक्त आया जब उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। तब हमने कहा, सर हम आपका काम कम समय में पूरा कर देंगे। कलाकारों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।”

‘जरूरत से ज्यादा काम करना सही नहीं..’ – रश्मिका

एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने खुद स्वीकार किया कि वो जरूरत से ज्यादा काम करती हैं।
उन्होंने कहा,

“मैं बहुत ज्यादा काम करती हूं, लेकिन यह तरीका लंबे समय तक नहीं चल सकता। जो तुम्हारे लिए आरामदायक हो, वही करो। 8-9 घंटे की नींद जरूर लो क्योंकि यही आगे चलकर तुम्हें बचाएगी।”

‘परिवार और फिटनेस के लिए समय चाहिए..’- रश्मिका

फिटनेस और परिवार पर ध्यान देने की बात करते हुए रश्मिका ने कहा,

“मुझे अपनी टीम को ‘ना’ कहना मुश्किल लगता है, इसलिए ज्यादा काम ले लेती हूं। अगर मुझ पर होता, तो मैं भी 9 से 5 का शेड्यूल चाहती। ताकि परिवार के लिए समय निकाल सकूं, नींद पूरी कर सकूं और वर्कआउट भी कर सकूं

वर्किंग ऑवर्स पर बढ़ी इंडस्ट्री में चर्चा…

फिल्म इंडस्ट्री में वर्किंग ऑवर्स को लेकर यह बहस तब शुरू हुई जब दीपिका पादुकोण संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हुईं।

रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट, प्रॉफिट शेयर और तेलुगु डायलॉग न बोलने जैसी मांगें रखी थीं। 2024 में मां बनने के बाद उन्होंने सप्ताह में केवल पांच दिन काम करने की इच्छा जताई थी, जिससे मेकर्स असहमत थे।

रश्मिका की मेहनत बनी मिसाल…

‘थामा’ के सेट पर रश्मिका की ऊर्जा और समर्पण की हर कोई तारीफ कर रहा है। बिना थके, बिना शिकायत के उन्होंने जो जुनून दिखाया, वो आने वाली पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: BALAGHAT NEWS: बीजापुर की 14 लाख रुपए की इनामी नक्सली फाइटर का बालाघाट में सरेंडर…
Next: Ikk Kudi Movie Reveiw: शहनाज गिल की फिल्म देख भारती सिंह हुई इमोशनल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल….

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.