Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Haridwar Bilva Parvat: हरिद्वार के बिल्व पर्वत पर दुर्लभ 13 मुखी बेलपत्र, शिव को प्रिय, औषधीय चमत्कार
  • उत्तराखंड
  • सनातन

Haridwar Bilva Parvat: हरिद्वार के बिल्व पर्वत पर दुर्लभ 13 मुखी बेलपत्र, शिव को प्रिय, औषधीय चमत्कार

Aditya Mishra July 16, 2025

बिल्व पर्वत का 13 मुखी बेलपत्र… शिव का प्रिय प्रसाद

Haridwar Bilva Parvat: सावन माह में हरिद्वार के बिल्व पर्वत पर पाया जाने वाला 13 मुखी बेलपत्र अपनी दुर्लभता और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। भगवान शिव को अति प्रिय यह बेलपत्र न केवल पूजा में चढ़ाया जाता है… बल्कि इसके औषधीय गुण इसे संजीवनी की तरह खास बनाते हैं। हरिद्वार के बिल्केश्वर मंदिर के आसपास यह पवित्र पौधा भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र है… जो सावन में शिव भक्ति को और गहरा करता है।

औषधीय खजाना… बेलपत्र के चमत्कारी गुण

गुरु कृपा औषधालय के वैध एम.आर. शर्मा के अनुसार, 13 मुखी बेलपत्र केवल धार्मिक महत्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह औषधीय गुणों का भंडार है। बेल के पत्ते, छाल जड़ और फल विभिन्न गंभीर बीमारियों में लाभकारी हैं। यह शरीर को रोगों से मुक्त करने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में प्रभावी माना जाता है जिससे इसे आयुर्वेद में विशेष स्थान प्राप्त है।

Haridwar Bilva Parvat:

read more: हरिद्वार में डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

पौराणिक महत्व… माता पार्वती की तपस्थली

बिल्केश्वर मंदिर के व्यवस्थापक सतीश वन महाराज बताते हैं कि बिल्व पर्वत वही पवित्र स्थल है, जहां माता पार्वती ने हजारों वर्षों तक तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इस दौरान उन्होंने केवल बेलपत्र और जल का सेवन किया। यह स्थान शिव भक्तों के लिए अत्यंत पवित्र है और यहां की 13 मुखी बेलपत्र को विशेष रूप से पूजनीय माना जाता है।

समुद्र मंथन और बेलपत्र का चमत्कार

Haridwar Bilva Parvat:

सतीश वन महाराज के अनुसार… समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया, तो बिल्व पर्वत के बेलपत्र का रस ही उनके लिए संजीवनी बना। इस रस ने विष के प्रभाव को शांत किया जिससे बेलपत्र का महत्व और बढ़ गया। आज भी यह दुर्लभ 13 मुखी बेलपत्र केवल उत्तराखंड के बिल्व पर्वत पर ही पाया जाता है जो इसे और भी विशेष बनाता है।

भक्तों और औषधीय उपयोग में बेलपत्र की मांग

Haridwar Bilva Parvat: सावन माह में बिल्व पर्वत पर बेलपत्र की मांग बढ़ जाती है.. क्योंकि भक्त इसे शिव पूजा में चढ़ाते हैं। साथ ही, आयुर्वेदिक चिकित्सक भी इसके औषधीय गुणों के कारण इसे उपयोग में लाते हैं। बिल्केश्वर मंदिर के आसपास यह पवित्र पौधा भक्तों और पर्यटकों के लिए आध्यात्मिक और औषधीय महत्व का प्रतीक बन चुका है, जो हरिद्वार की सांस्कृतिक धरोहर को और समृद्ध करता है।

read more:  हरिद्वार में डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Kanwar Yatra 2025 Haridwar: हरिद्वार में डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल
Next: Kanpur Ganga river flood 2025: कानपुर में गंगा का बढ़ा जलस्तर… प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए कसी कमर

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Holika Dahan 2026 Date
  • सनातन

Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.