दुबई में ड्रग्स देकर 6 लोगों ने किया रेप’, निविन ने कहा, ‘झूठा आरोप’
Malayalam actor Nivin Pauly : मलयालम अभिनेता निविन पॉली पर हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के कुछ दिनों बाद मंगलवार को यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। केरल के एर्नाकुलम के ओनुकल पुलिस स्टेशन में 40 वर्षीय एक महिला ने निविन सहित छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपियों में श्रेया नाम की महिला भी शामिल है। इसके अलावा निर्माताओं के नाम एके सुनील, बीनू, बशीर, कुट्टन और निविन पॉली हैं। निविन इस मामले में छठा आरोपी है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने दुबई में उसके साथ बलात्कार किया। अभिनेता निविन ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा बताया है।
यह घटना नवंबर 2023 की है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला पहली बार आरोपी श्रेया के संपर्क में आई थी। श्रेया ने महिला को यूरोप में केयरगिवर की नौकरी ऑफर की। जब महिला ने काम नहीं किया तो श्रेया ने उससे पैसे वापस मांगे। कुछ दिनों बाद आरोपी श्रेया ने महिला को फिल्म ऑफर कर दी। इस दौरान उसे ड्रग्स दिया गया और फिर उसका यौन शोषण किया गया। महिला का कहना है कि छह आरोपियों ने अलग-अलग घटनाओं में उसके साथ दुष्कर्म किया है। ये सभी मामले नवंबर 2023 में दुबई में सामने आए थे।
— Nivin Pauly (@NivinOfficial) September 3, 2024
अभिनेता निविन ने इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने बारे में एक झूठी खबर के बारे में पता चला है, जिसमें मुझ पर शोषण का आरोप लगाया गया है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह सरासर झूठ है। मैं इन आरोपों को निराधार साबित करने की पूरी कोशिश करूंगा। इसके बाद निविन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे और शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।
