दो साल तक किया रेप, दोनों श्रीनगर में तैनात थे
भारतीय वायुसेना की एक महिला फ्लाइंग ऑफिसर ने विंग कमांडर पर रेप का आरोप लगाया है. इस मामले में जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों अधिकारी श्रीनगर में ही तैनात हैं. सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना ने कहा कि बडगाम के पुलिस स्टेशन ने हमसे संपर्क किया. हम इस मामले में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। हमें इस मामले की जानकारी है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईआर में महिला अधिकारी ने कहा कि वह पिछले दो साल से विंग कमांडर के हाथों उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और मानसिक यातना का सामना कर रही है। 31 दिसंबर 2023 को ऑफिसर्स मेस में आयोजित नए साल की पार्टी में गिफ्ट देने के बहाने विंग कमांडर उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
rape case Air force wing commander
