Ranveer Kantara Controversy Update: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और धुरंधर फिल्म के फेम रणवीर सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हुए है, लेकिन इस बार अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ हिंदू धार्मिक भावनाओं और कर्नाटक की चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया गया, जिस पर अब एक्टर ने बेंगलुरु में फाइल की गई प्राइवेट कंप्लेंट और FIR को रद्द करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
केस दर्ज करने की की मांग
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, कंतारा फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी के लिए FIR दर्ज की गई थी, जिसको लेकर एक्टर ने कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। औऱ इस केस को रद्द करने की मांग की है।
एक्टर की टीम ने कोर्ट में हुई थी पेश
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की लीगल टीम सोमवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में पेश हुई। सुनवाई जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की बेंच के सामने हुई। रणवीर के वकील ने कोर्ट से अर्जेंट हियरिंग की मांग की और कहा कि- ‘रणवीर सिंह ने एक फिल्म और एक्टर की तारीफ की थी, लेकिन उनके बयान को पूरी तरह गलत तरीके से पेश किया गया है।’
हालांकि कोर्ट ने अर्जेंट सुनवाई पर सवाल उठाया। जस्टिस ने सीधे पूछा — ‘जल्दी सुनवाई क्यों चाहिए? क्या इसलिए कि पिटीशनर एक बॉलीवुड एक्टर हैं?’ बेंच ने साफ कहा कि- ‘अर्जेंट हियरिंग के लिए ठोस और मजबूत वजहें बतानी होंगी।’
एक्टर के वकील ने कोर्ट को बताया कि-
“FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने रणवीर सिंह को दो नोटिस जारी कर दिए हैं। इसी वजह से तुरंत सुनवाई जरूरी है। दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका पर मंगलवार को सुनवाई तय कर दी।”
कैसे शुरु हुआ विवाद?
रिपोर्ट के अनुसार, 28 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के आयोजन के दौरान रणवीर सिंह ने कंतारा फिल्म के दैवा सीन का नकल करते हुए उनका मजाक उड़ाया था। इस बात से नाराज होकर बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल ने रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 196299 और 302 के तहत दर्ज किया गया।

रणवीर पर लगाए गए आरोप
शिकायतकर्ता ने एक्टर पर आरोप लगाया कि, ‘ रणवीर सिंह ने मंच पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और ऐसा अभिनय किया, जिससे दैवा परंपरा के पवित्र तत्वों का मजाक उड़ाया गया। रणवीर ने पंजुरली और गुलिगा दैवा से जुड़े भाव-हावभाव की नकल की और उन्हें भद्दे, हास्यास्पद और अपमानजनक तरीके से प्रस्तुत किया।’ इतना ही नहीं उन पर चावुंडी दैव को ‘महिला भूत’ कहने का भी आरोप लगाया गया है।

कर्नाटक के तुलुनाडु की पूजनीय रक्षक देवी है चावुंदी दैव
बताया जा रहा है कि, चावुंडी दैवा कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और तुलुनाडु में पूजनीय रक्षक देवी मानी जाती हैं। उनकी पूरी श्रद्धा के साथ भक्त पूजा करते है। वह दिव्य स्त्री शक्ति और न्याय का प्रतीक मानी जाती है। इतना ही नहीं इन्हें नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली देवी मानी जाती है।
एक्टर ने मांगी थी माफी
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी थी उसमें लिखा था कि-
‘मेरा इरादा फिल्म (कांतारा) में ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को उजागर करने का था। एक अभिनेता होने के नाते, मैं जानता हूं कि उस खास सीन को जिस तरह से उन्होंने निभाया, उसके लिए कितनी मेहनत लगती है और इसके लिए मैं उनका अत्यधिक सम्मान करता हू। मैंने हमेशा हमारे देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का गहरा सम्मान किया है। अगर मेरी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी चाहता हूं।’

