Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Ranjita Ranjan: 14 नवंबर को बनेगी बिहार में महागठबंधन की सरकार-कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन,
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

Ranjita Ranjan: 14 नवंबर को बनेगी बिहार में महागठबंधन की सरकार-कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन,

divya mistry November 1, 2025

Ranjita Ranjan: पटना से इस समय की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने एक बार फिर बिहार की राजनीति को गरमा दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 14 नवंबर को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है जो राज्य में नौकरी और रोजगार देने वाली सरकार साबित होगी।

Ranjita Ranjan
Ranjita Ranjan

जनता चाहती है बदलाव

रंजीता रंजन ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है क्योंकि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल बयानबाजी और गुमराह करने की राजनीति कर रही है, जबकि आम जनता को अब रोजगार, कानून-व्यवस्था और विकास चाहिए।

समस्या ‘लॉ एंड ऑर्डर’ की

सांसद रंजीता रंजन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का बचाव करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जो कह रहे हैं, वह बिहार की हकीकत है। यहां की सबसे बड़ी समस्या ‘लॉ एंड ऑर्डर’ की है। हाल ही में मोकामा और सिवान में हुई घटनाएं इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। भाजपा सिर्फ हमारे बयानों को तोड़-मरोड़कर बिहारवासियों को गुमराह कर रही है।

Ranjita Ranjan: डबल इंजन की सरकार पर उठाए सवाल

रंजीता रंजन ने कहा कि केंद्र में पिछले 12 साल से भाजपा की सरकार है और बिहार में भी लंबे समय से डबल इंजन की सरकार चल रही है, लेकिन इसका कोई फायदा आम लोगों तक नहीं पहुंचा। डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ अपने लोगों को फायदा पहुंचाया, आम नौजवान अब भी नौकरी के लिए भटक रहा है। सरकार का वादा सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रह गया है।

Ranjita Ranjan: 14 नवंबर को महागठबंधन की बनेगी सरकार

कांग्रेस सांसद ने यह भी दावा किया कि इस बार बिहार की जनता महागठबंधन को भारी समर्थन देने जा रही है और 14 नवंबर को बनने वाली नई सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मिलकर बिहार में रोजगार सृजन, शिक्षा सुधार और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देंगे।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Nitish Kumar: मैंने अपने परिवार के लिए नहीं, बिहार के लिए किया काम-नीतीश कुमार
Next: Dharmendra Health Update: फिटनेस के लिए मशहूर धर्मेंद्र हुए बीमार, ICU में भर्ती!

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Nitish Kumar 75th Birthday
  • बिहार

75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.