Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Rani Tigress : नहीं रही 21 शावकों को जन्म देने वाली मां रानी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Rani Tigress : नहीं रही 21 शावकों को जन्म देने वाली मां रानी

Narendra Singh June 8, 2025
बाघिन रानी की मौत
बाघिन रानी की मौत

Rani Tigress : पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन रानी का निधन

Rani Tigress  : कान्हा नेशनल पार्क से पन्ना टाइगर रिजर्व में लाई गई बाघिन टी-2 ‘jरानी’ अब नहीं रही। 29 मई को उत्तर वन मंडल पन्ना के देवेंद्र नगर वन परिक्षेत्र में इस बाघिन का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से इसकी पहचान टी-2 के रूप में हुई है।

बाघिन टी-2 को वर्ष 2009 में बाघ पुनर्स्थापना योजना के तहत पन्ना लाया गया था। इसने बाघ टी-3 के साथ मिलकर वंशवृद्धि की। टी-2 ने अपने 7 प्रसव में कुल 21 शावकों को जन्म दिया। यह संख्या पन्ना टाइगर रिजर्व की अन्य बाघिनों की तुलना में सबसे अधिक है।

पीटीआर की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने पुष्टि की है कि मृत बाघिन टी-2 ही थी। वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व में इस बाघिन की चार पीढ़ियां मौजूद हैं। टी-2 ने बाघ विहीन हुए पन्ना को फिर से बाघों से भर दिया।

हेलीकॉप्टर से कान्हा से आई थी रानी

2009 में पन्ना टाइगर रिजर्व में एक भी बाघ नहीं बचा था। इसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू हुआ। तब इस बाघिन को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से कान्हा नेशनल पार्क से 9 मार्च 2009 को पन्ना टाइगर रिजर्व लाया गया था। पहली बार अक्टूबर 2010 में 4 शावकों को जन्म दिया. इसमें दो मादा और दो नर शावक थे. इस बाघिन ने जुलाई 2019 में 3 शावकों को जन्म दिया. इसमें दो मादा और एक नर शावक को जन्म दिया था। यहां इसने 21 शावकों को जन्म दिया। अभी इसकी यहां चार पीढ़िया मौजूद हैं।

आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

उत्तर वन मंडल के डीएफओ गर्पित गंगवार ने बताया कि देवेंद्र नगर परिक्षेत्र अंतर्गत बीट उमर झाला में एक बाघिन का शव 29 मई 2025 को मिला था, जिसका वन्य प्राणी डॉक्टर द्वारा पोस्टमॉर्टम कराया गया था। दाह संस्कार किया गया. इसके बाद डॉग स्क्वॉयड से सर्चिंग कराई गई, जिसमें किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी सामने नहीं आई। प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत आपसी संघर्ष से होना सामने आई। बाघिन की उम्र 19 वर्ष हो चुकी थी।

यह कारण था बाघ खत्म होने के

इसकी प्रमुख वजह बाघों का शिकार, रहने खाने की उचित व्यवस्था न करना, बाघों के अनुकूल वातावरण उपलब्ध न करवाना और पार्क के अधिकारी कर्मचारियों की उदासीनता थी। पार्क प्रबंधन बाघों की मौतों पर चुप्पी साधे रहता था। बाघों की आपसी लड़ाई या अन्य घावों के इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण भी कई बाघ काल के गाल में समा गए थे।

Watch Now:-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

Read More :- America on Fire : लॉस एंजेल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में हिंसा 🔥

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Student Suicide : मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूं…
Next: गुजरात में बारिश के उखड़ी सड़के, CM भूपेंद्र पटेल ने नगर पालिकाओं को मरम्मत के लिए दिए 107 करोड़

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.