क्या BJP में मिलेगी कोई नई जिम्मेदारी ?

MP NEWS:विजयपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद रामनिवास रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उनका इस्तीफा अब मंजूर हुआ है. सीएम मोहन यादव की अनुशंसा पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तरफ से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.
MP NEWS:वन मंत्री थे रामनिवास रावत
मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद सीएम मोहन यादव ने रामनिवास रावत को वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी. ऐसे में रावत का इस्तीफा होने के बाद इस बात की चर्चा भी शुरू हो गई है कि अब वन मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे मिलेगी. फिलहाल रामनिवास रावत का इस्तीफा होने के बाद वन मंत्रालय की जिम्मेदारी भी नियमों के मुताबिक सीएम मोहन यादव के पास आ गई है. दरअसल, किसी भी मंत्री के इस्तीफे बाद उससे संबंधित विभाग की जिम्मेदारी स्वत: ही मुख्यमंत्री के पास चली जाती है.
MP NEWS:इन्हें मिल सकता हैं. वन मंत्रालय
रामनिवास रावत के इस्तीफे के बाद से ही मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा भी तेज हो गई थी कि अब वन मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे मिलेगी. फिलहाल दो मंत्री इसके लिए सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. मोहन सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान के पास पहले वन मंत्रालय था, उनसे ही इस मंत्रालय को लेकर रामनिवास रावत को सौंपा गया था.
MP NEWS: रामनिवास रावत को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा भी तेज है कि रामनिवास रावत को भी बीजेपी अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है, पार्टी उन्हें किसी निगम मंडल का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे सकती है. हाल ही में उन्होंने सीएम मोहन यादव समेत बीजेपी के कई सीनियर नेताओं से भी मुलाकात की थी. बता दें कि रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हुए थे, इसके बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जहां विजयपुर उपचुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
