विजयपुर हारने की बताई ये बड़ी वजह

MP NEWS: मध्यप्रदेश वनमंत्री रामनिवास रावत ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.इस्तीफा देने के बाद रामनिवास रावत ने हार की वजह बताते हुए अपने दिल का दर्द भी जाहिर किया.
MP NEWS: रामनिवास का इस्तीफा

विजय पर में उपचुनाव का परिणाम आने के बाद वन मंत्री रामनिवास रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. नैतिकता के आधार पर दिया पद से इस्तीफा दे दिया.रामनिवास रावत के अचानक मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेजने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा हो गई.जिसके बाद रामनिवास रावत ने भी अपने दिल की बात साझा की.
MP NEWS: रामनिवास रावत ने बताई हार की वजह
रामनिवास रावत ने कहा ”वे चुनाव हार गए उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी. लेकिन अपनी हार की जिम्मेदारी मानते हुए नैतिकता के आधार पर उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास भेज दिया है.’ उन्होंने कहा हार की वजह कांग्रेस नहीं बल्कि आदिवासी वोटर थे.”उनकी हार के पीछे कांग्रेस की कोई रणनीति नहीं रही बल्कि हार की मुख्य वजह सिर्फ जातिगत आधार रहा. क्योंकि विजयपुर विधानसभा में करीब 70 हजार आदिवासी वोटर हैं. इसी वजह से आदिवासी बेल्ट में हार हुई है.”
MP NEWS: भितरघात पर भी झलका दर्द
रामनिवास रावत ने इसके साथ साथ एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया. उनका कहना था कि आदिवासी वोटर के अलावा एक बड़ा फैक्टर उनके BJP में जाने से भी बना. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि, ”लोगों को यह लगा कि जब रावत कांग्रेस में थे तो कांग्रेस के किसी अन्य व्यक्ति को क्षेत्र की राजनीति में पनपने नहीं दिया और अब जब BJP में आए हैं तो शायद यहां भी किसी को पनपने नहीं देंगे. ऐसे में लोगों ने अपने भविष्य की चिंता करते हुए भीतरघात किया.” हालांकि आपको बता दें कि अब तक रामनिवास रावत के इस्तीफे को स्वीकार करने के संबंध में सरकार की ओर से किसी तरह का कोई अपडेट नहीं दिया गया है.
