Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी का निधन, अशोक गहलोत ने दिया कंधा
  • राजस्थान

राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी का निधन, अशोक गहलोत ने दिया कंधा

himani Shrotiya October 4, 2025

Rameshwar Dudi Death: राजस्थान की कांग्रेस राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी (62) का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और करीब 25 महीने से कोमा में थे। उनके निधन की खबर से पूरे राजनीतिक जगत और खासकर कांग्रेस खेमे में शोक की लहर है।

25 महीने से कोमा में थे रामेश्वर डूडी

परिवार के अनुसार, रामेश्वर डूडी पिछले दो साल से अधिक समय से कोमा में थे। बीते दो दिनों में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। देर रात करीब एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बीकानेर में उनके निधन के बाद समर्थकों और स्थानीय नेताओं का उनके आवास पर जुटना शुरू हो गया।

कोमा में थे रामेश्वर डूडी
कोमा में थे रामेश्वर डूडी

‘पेंट-शर्ट वाले जाट’ 

रामेश्वर डूडी सिर्फ एक सामान्य नेता नहीं थे बल्कि किसानों के मुद्दों को उठाने वाले सशक्त किसान नेता के रूप में भी पहचाने जाते थे। वे आधुनिक सोच रखने वाले नेता थे और अक्सर ‘पेंट-शर्ट पहनने वाले जाट नेता’ कहे जाते थे।
2004 के बीकानेर लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, वे यह चुनाव हार गए थे, लेकिन उस दौरान उनकी राजनीतिक पहचान और भी मजबूत हो गई।

Rameshwar Dudi Death: नेताओं ने जताया शोक

डूडी के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस के बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
डोटासरा ने कहा, “रामेश्वर डूडी के कारण ही पिछले साल किसानों का कर्ज माफ हो सका। वे किसानों की आवाज बनकर हमेशा खड़े रहे।”

राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं किसान नेता रामेश्वर डूडी जी के निधन की ख़बर अत्यंत दु:खद है। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

लंबे समय से अस्वस्थ डूडी जी का निधन समाज, राजस्थान की राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

वो एक सच्चे किसान… pic.twitter.com/mXnG2tJN3D

— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) October 4, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे श्री रामेश्वर डूडी का निधन बेहद दुखद है। करीब 2 साल तक बीमार रहने के बाद इतनी अल्पायु में उनका जाना हमेशा खलता रहेगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है।

श्री रामेश्वर डूडी ने अपनी हर भूमिका का निर्वहन अच्छे से किया। वो मेरे… pic.twitter.com/MPbZzMDiiU

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 4, 2025

CM भजनलाल शर्मा 

राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान दें व शोकाकुल परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 4, 2025

राजस्थान की राजनीति में डूडी का कद बड़ा था और वे कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकार माने जाते थे। उनके निधन को कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रामेश्वर डूडी की अंतिम यात्रा बीकानेर स्थित उनके आवास वैद्य मघाराम कॉलोनी से निकली। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें कंधा दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कंधा दिया। उनके निधन पर राजस्थान के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया कंधा
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया कंधा

रामेश्वर डूडी का राजनीतिक करियर

  • रामेश्वर डूडी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी।
  • वे राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके थे।
  • किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के मुद्दों को वे लगातार उठाते रहे।
  • कांग्रेस पार्टी में वे हमेशा किसानों की नीतियों और कर्ज माफी के पक्षधर रहे।
  • 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीकानेर सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र को कड़ी चुनौती दी, हालांकि हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान की राजनीति को बड़ी क्षति

Rameshwar Dudi Death: रामेश्वर डूडी का निधन राजस्थान कांग्रेस और पूरे प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। वे न केवल एक अनुभवी नेता थे, बल्कि संगठनात्मक स्तर पर भी उनकी भूमिका अहम थी। किसानों के बीच उनकी गहरी पकड़ और बेबाक छवि ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी।

उनकी अंतिम यात्रा में जुटी भीड़ इस बात की गवाही देती है कि डूडी ने सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि जनमानस के दिलों में भी अपनी जगह बनाई थी।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: बरेली बवाल पर सियासत, सपा के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, इकरा बोली – यूपी में अघोषित इमरजेंसी
Next: CG NEWS : अमित शाह बोले- नक्सलवाद मुक्त होगा भारत ,मुरिया दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

Related Stories

Navkar Mahamantra Divas 2.0
  • राजस्थान

वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी

himani Shrotiya March 1, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.