Ram temple chief pujari: ब्रेन हेमरेज के कारण लखनऊ में भर्ती थे
Ram temple chief pujari अयोध्या में भगवान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस ली। उन्हें ब्रेन हैमरेज होने के बाद 3 फरवरी को अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। तभी से उनका इलाज चल रहा था।
सत्येंद्र दास 34 वर्षों से राम जन्मभूमि में मुख्य पुजारी के रूप में सेवा कर रहे थे। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान रामलला को गोद में उठाकर भाग गए थे। तब से लेकर आज तक रामलला की सेवा कर रहे हैं।
Read More:- Mp cm ghoshna: एमपी के मुखिया ने किया बड़ा ऐलान, अंगदान और देहदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान
Ram temple chief pujari संत कबीरनगर में जन्मे, अयोध्या में रहते थे
Ram temple chief pujari : सत्येंद्र दास का जन्म 20 मई, 1945 को संत कबीर नगर जिले में हुआ था। जो अयोध्या से 98.4 किमी दूर है। बचपन से ही वे भक्ति से ओतप्रोत थे। उनके पिता अक्सर अयोध्या आते रहते थे, वह भी अपने पिता के साथ अयोध्या आते रहते थे।
यहां उनके पिता अभिरामदासजी के आश्रम में आया करते थे। अभिरामजी के आश्रम में सत्येंद्र दास भी आने लगे। 22-23 दिसंबर, 1949 को अभिराम दास ने दावा किया कि राम जन्मभूमि के गर्भगृह में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता की मूर्तियां प्रकट हुई हैं। अगली लड़ाई इन्हीं मूर्तियों के आधार पर लड़ी गई।
मूर्तियों के प्रकट होने और अभिराम दासजी की रामलला की सेवा के दावों से सत्येंद्र दास बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने अपने आश्रम में रहने के लिए सेवानिवृत्त होने का फैसला किया था। सत्येंद्र दास ने 1958 में घर छोड़ दिया था। उनके परिवार में दो भाई और एक बहन थी, लेकिन उनकी बहन का निधन हो चुका है।
Watch Now:- Pradesh में 18 हजार स्कूल बंद होने की कगार पर ! | स्कूल संचालकों ने दिया धरना
