Ram Rahim’s claim: मुस्लिम पाकिस्तानी खिलाड़ी भी सतसंग में शामिल हो गए
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उनसे गुरुमंत्र ले लिया है। राम रहीम ने डेरा सिरसा से ऑनलाइन सत्संग में कहा- “विराट कोहली 2010 में यहां आए थे। यह पहले 2007-08 में आया था। फिर उन्होंने गुरुमंत्र भी ग्रहण किया। ऐसे कई क्रिकेटर हैं।
राम रहीम ने आगे कहा, “हिंदुस्तान-पाकिस्तान मैच यहीं हुआ था. इसके पाकिस्तानी खिलाड़ी गुरुमंत्रा यानी कलमा से भी जुड़े थे। हालांकि, वह एक मुस्लिम खिलाड़ी थे। ऐसे कई खिलाड़ी हैं। जो आज भी खेलता है। उन्हें देखकर अच्छा लगता है।
Read More: Ujjain Mahakal Temple: बाबा महाकाल के शरण में एक्टर संजय मिश्रा
8 साल पहले राम रहीम ने दावा किया था
Ram Rahim’s claim: करीब 8 साल पहले राम रहीम ने दावा किया था कि विराट कोहली, जहीर खान, शिखर धवन और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ी उनके पास सीखने आते थे। राम रहीम ने कहा कि उनके पास खिलाड़ियों की ट्रेनिंग का वीडियो है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी उनका नाम लेते हैं या नहीं, यह उनकी पसंद है, लेकिन उन्होंने उन्हें सिखाया है।
राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार छत्रपति की हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 28 जनवरी को वह 30 दिन के पैरोल पर बाहर आया था। हालांकि इस बार सरकार ने उन्हें सिरसा डेरा जाने की इजाजत भी दे दी। जहां से वह श्रद्धालुओं को ऑनलाइन प्रवचन दे रहे हैं।
