Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ram Charan Wife Baby Birth: चिरंजीवी एक बार फिर बने दादा, रामचरण की पत्नी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म!
  • एंटरटेनमेंट

Ram Charan Wife Baby Birth: चिरंजीवी एक बार फिर बने दादा, रामचरण की पत्नी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म!

Hema Gupta February 1, 2026

Ram Charan Wife Baby Birth: साउथ के सुपरस्टार रामचरण के घर फिर से गूंजी किलकारी वो दूसरी बार पिता बन गए हैं। 31 जनवरी को उनकी पत्नी उपासना ने हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। एक्टर के पिता चिरंजीवी ने एक्स पर ट्वीट कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा की।

बता दें कि, डिलेवरी के बाद मां और बच्चें दोनों ही स्वस्थ हैं।

मशहूर दिग्गज एक्टर और रामचरण के पिता ने शेयर की खुशखबरी

चिरंजीवी ने अपने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करते हुए अपने दादा बनने की खुशी जाहिर की और एक्स पर लिखा कि-‘बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है, एक बेटा और एक बेटी।’

उन्होंने आगे लिखा कि- ‘दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे मेहमानों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।- चिरंजीवी और सुरेखा।’

31 जनवरी को उपासना ने दिया बच्चो को जन्म

बताया जा रहा है कि, रामचरण की वाइफ की डिलेवरी 1 फरवरी की सुबह शेड्यूल की गई थी, लेकिन फिर 31 जनवरी को ही हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में बच्चों को जन्म दिया, जिस हॉस्पिटल में उपसना ने बच्चों को जन्म दिया वो उस हॉस्पिटल की वाइस प्रेसिडेंट हैं।

साल 2012 में रामचरण और उपासना ने की थी शादी

राम चरण और उपासना बचपन से एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। वो दोनों कक्षा 9 में साथ में पढ़ाई की, जिसके बाद दोनों दोस्त बन गए और फिर ये दोस्ती धीरे – धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने दिसंबर 2011 में सगाई कर ली। और फिर 14 जून 2012 को रामचरण और उपासना ने हैदराबाद के टेंपल ट्रीज फार्म हाउस में शादी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

दोनों 20 जून 2023 पहली बार पैरेंट्स बने। उपसना ने बेटी को जन्म दिया।

कौन हैं उपासना?

साउथ के मशहूर एक्टर रामचरण की पत्नी उपासना, अपोलो चैरिटी वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। वो भारत के पहले कोर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलो हॉस्पिटल के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी.रेड्डी की पोती हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Magh Purnima Snan Prayagraj: माघी पूर्णिमा पर्व पर सीएम योगी ने उत्तर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…
Next: Budget 2026: टैक्स स्लैब जस का तस, कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी, 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.