Ram Charan Reveal Baby Names: साउथ के सुपरस्टार रामचरण के घर 31 जनवरी को उनकी पत्नी उपासना ने हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। कपल ने अपने बच्चों का नामकरण समारोह का आयोजन किया और उनका नाम रखा। अब कपल ने दोनों बच्चों के नाम का ऐलान कर दिया है।
कपल ने बच्चों का नाम क्या और क्यों रखा?
रामचरण और उपासना के जुड़वां बच्चों में से बेटे का नाम ‘शिवराम’ और बेटी का नाम ‘अनवीरा’ रखा है। एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए एक्टर ने नाम रखने के पीछे की वजह भी बताई उन्होंने कहा कि- ‘उनका नामकरण हमारे लिए बेहद पर्सनल और आध्यात्मिक फैसला था। उपासना और मैंने इस पर काफी विचार किया, लेकिन हमारे माता-पिता भी इस यात्रा का अहम हिस्सा रहे। हमारी संस्कृति में बड़ों को ज्ञान और आशीर्वाद का स्रोत माना जाता है, इसलिए इस प्रक्रिया में उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती थी।’

बेटे का नाम ‘शिवराम’ क्यों?
एक्टर ने कहा कि- ‘हमारे बेटे का नाम शिवराम दो शाश्वत आदर्शों भगवान शिव और भगवान राम का संगम है, जो संयम के साथ शक्ति और धर्म के साथ भक्ति का प्रतीक है। यह मेरे पिता के जन्म नाम ‘शिव शंकर वर प्रसाद’ को भी आगे बढ़ाता है, इसलिए इसमें वंश परंपरा और कृतज्ञता का भाव भी जुड़ा है।’
बेटी का नाम ‘अनवीरा’ क्यों?
उन्होंने बेटी के नाम रखने के पीछे वजह बताते हुए कहा कि, ‘अनवीरा देवी असीम साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है। ‘वीरा’ वीरता को दर्शाता है और ‘अन’ उसे असीमता तक विस्तारित करता है। ‘देवी’ शब्द जानबूझकर जोड़ा गया है, ताकि यह याद दिलाया जा सके कि शक्ति और करुणा साथ-साथ मौजूद हो सकते हैं। हमारे लिए ये नाम सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि शक्ति, प्रेम और साहस की कामना हैं।’

मशहूर एक्टर चिरंजीवी ने उनके पैरेंट्स बनने की दी थी वजह
एक्टर और रामचरण के पिता चिरंजीवी ने अपने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करते हुए अपने दादा बनने की खुशी जाहिर की थी और उन्होंने एक्स पर लिखा था कि-‘बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है, एक बेटा और एक बेटी।’

उन्होंने आगे लिखा कि- ‘दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे मेहमानों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।- चिरंजीवी और सुरेखा।’
31 जनवरी को उपासना ने दिया बच्चो को जन्म
बताया जा रहा है कि, रामचरण की वाइफ की डिलेवरी 1 फरवरी की सुबह शेड्यूल की गई थी, लेकिन फिर 31 जनवरी को ही हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में बच्चों को जन्म दिया, जिस हॉस्पिटल में उपसना ने बच्चों को जन्म दिया वो उस हॉस्पिटल की वाइस प्रेसिडेंट हैं।

साल 2012 में रामचरण और उपासना ने की थी शादी
राम चरण और उपासना बचपन से एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। वो दोनों कक्षा 9 में साथ में पढ़ाई की, जिसके बाद दोनों दोस्त बन गए और फिर ये दोस्ती धीरे – धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने दिसंबर 2011 में सगाई कर ली। और फिर 14 जून 2012 को रामचरण और उपासना ने हैदराबाद के टेंपल ट्रीज फार्म हाउस में शादी की। दोनों 20 जून 2023 पहली बार पैरेंट्स बने। उपसना ने बेटी को जन्म दिया।
