Rakul on Virat – Avneet Controversy: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत अक्सर अपने एक्टिंग और लुक्स से लोगों का दिल जीत लेती हैं, हालहि में वो एक पॉडकास्ट में पहुंची और इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस चर्चा पर अपनी बेबाक राय दी, जिसमें क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा अभिनेत्री अवनीत कौर की इंस्टाग्राम पोस्ट को ‘लाइक’ करने की बात को लेकर बवाल मचा हुआ था।
Read More: Paresh Rawal 70th Birthaday: ‘बाबूराव’ का 70वां जन्मदिन आज, जानिए फिल्मी सफर…
रकुल ने कहा, “यह बहुत दुखद है। लोग कितने फ्री हैं कि उन्हें यह भी पता है कि किसी की पोस्ट पर किसने लाइक किया या नहीं।”
“विराट और अनुष्का मेरे लिए प्रेरणादायक कपल ” – Rakul
इंटरव्यूं के दौरान जब रकुल से पूछा गया कि कौन सा सेलिब्रिटी कपल उन्हें प्रेरित करता है, तो उन्होंने तुरंत अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम लिया और कहा, “वे दोनों बेहद प्रेरणादायक हैं।”

इसके बाद जब उनसे विराट द्वारा अवनीत की तस्वीर लाइक किए जाने और इसके बाद अवनीत के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में तेजी से वृद्धि (लगभग 2 मिलियन) होने की चर्चा की गई, तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा,
“”बहुत दुखद है। हम लोग बहुत फ्री हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को यह तक कैसे पता चल जाता है कि किसके कितने फॉलोअर्स बढ़े। हम वाकई बहुत फुर्सत में हैं।”
“सोशल मीडिया समय की बर्बादी बन चुका है” – रकुल प्रीत
सोशल मीडिया की संस्कृति पर कटाक्ष करते हुए रकुल ने आगे कहा,
“इससे क्या फर्क पड़ता है कि कोई लाइक करता है या नहीं या यह गलती से हुआ और मैं आपको बता दूं कि कई बार इंस्टाग्राम पर आपके दोस्त गलती से अनफॉलो हो जाते हैं, आप जानते हैं, वे कुछ न कुछ अपडेट करते हैं, मैं बस इतना कह रही हूं कि ऐसा होता है, लेकिन यह बहुत दुखद है क्योंकि वह एक सेलिब्रिटी हैं और आप उनके बारे में खबर बना रहे हैं कि उन्होंने इसे लाइक किया, उन्होंने इसे अनफॉलो किया।”
View this post on Instagram
उन्होंने यह भी जोड़ा,
“लोग सोशल मीडिया पर बेवजह वक्त बर्बाद कर रहे हैं। जरूरी है कि हम असली जिंदगी की ओर ध्यान दें, न कि इन तुच्छ चीजों पर।”
विराट का अवनीत की फोटो लाइक करने पर मचा था बवाल
कुछ दिनों पहले ही 23 वर्षीय एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर उनके फैन पेज से शेयर की गई, इसके बाद विराट कोहली के वैरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से उस पोस्ट को लाइक किया गया। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी की विराट ने अवनीत की फोटो लाइक किया है, तब से लोग तरह- तरह की बाते बनाने लगे और उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे।

कोहली ने दी सफाई…
विराट कोहली ने पोस्ट लाइक करने पर दी क्लेरिफिकेशन और कहा कि- “मैं इस बात को साफ कर देना चाहता हूं कि अपनी फीड को क्लीयर करते हुए, एलगोरिथम ने गलती से मेरे सामने वो पोस्ट ला दी। इसके पीछे किसी तरह की मंशा नहीं थी। मैं अपील करता हूं कि कोई गैरजरूरी बातें न फैलाई जाएं। मुझे समझने के लिए आपका शुक्रिया।”

