Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • 27th installment: लाडली बहनों का इंतजार अब खत्म! कल CM मोहन जारी करेंगे 27वीं किस्त
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

27th installment: लाडली बहनों का इंतजार अब खत्म! कल CM मोहन जारी करेंगे 27वीं किस्त

Narendra Singh August 6, 2025

इस बार लाडली बहनों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के 1250 रुपये और रक्षाबंधन शगुन के 250 रुपये खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे. सीएम मोहन यादव राजगढ़ ज‍िले से इस राश‍ि को ट्रांसफर करेंगे.

7 अगस्त को राशि होगी जारी

लाडली बहनों को ‘लाडली बहना योजना’ की 27वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव रक्षाबंधन से पहले गुरुवार, 7 अगस्त को सिंगल क्लिक से मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे.

कल लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये

सीएम मोहन यादव राजगढ़ जिला के नरसिंहगढ़ से गुरुवार, 7 अगस्त 2025 को ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ की अगस्त की किस्त (27वीं किस्त) जारी करेंगे. बता दें कि इस बार इन महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आएंगे. दरअसल, 1250 रुपये लाडली बहना योजना के तहत, जबकि 250 रुपये रक्षाबंधन का विशेष शगुन के तौर पर ट्रांसफर किया जाएगा. बता दें कि साल

अब तक इतनी राशि हुई जारी

2023 से चल रही इस योजना की अब तक 26 किस्‍तें जारी हो चुकी हैं. बता दें कि 1.27 करोड़ बहनों को 1503.4 करोड़ रुपये की 26वीं किस्त उनके खातों में ट्रांसफर किए गए थे. हर महीने की 10 से 16 तारीख को यह किस्‍त जारी होती है. हालांकि त्योहार के मौके पर ये किस्त पहले ही जारी कर दिए जाते हैं. बता दें कि यह योजना राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के मकसद से शुरू की गई है.

सीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘लाडली बहनों के चेहरे पर फिर खिलेगी मुस्कान… लाडली बहना योजना अंतर्गत लाडली बहनों के खातों में अंतरित करूंगा 27वीं किस्त के 1250 रुपये और 250 रुपये रक्षाबंधन के शगुन की राशि.

दीपावली के बाद और बढ़ेंगे पैसे

शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की राशि 1000 रुपये प्रति महीना तक की थी. बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये प्रतिमाह किया गया. हालांकि मोहन सरकार ने अब इस साल दिवाली के बाद से लाडली बहनों को 1500 रुपये महीना किस्‍त देने का ऐलान किया है.

कैसे चेक करें किस्त के पैसे?

लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाए.

होमपेज पर आवेदन वभुगतान की स्थिति पर क्लिक करें.

नए पेज पर लॉगिन के करें.

लाडली बहना अपना आवेदन संख्या या सदस्य संख्या दर्ज करे.

अब कैप्चा कोड डाले.

ओटीपी भेजे गए बटन पर क्लिक करें.

आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें.

सबमिट बटन पर क्लिक करें.

अब स्क्रीन पर किस्त की स्थिति नजर आएगी.

योजना के लिए कौन पात्र?

  1. लाडली बहना योजना के लिए आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो.
  2. विवाहित हो (विधवा, तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं)
  3. जिस साल आवेदन किया जा रहा हो, उस साल 1 जनवरी तक उम्र 21 से ज्यादा और 60 साल से कम हो.

आवश्यक दस्तावेज

  1. समग्र परिवार या सदस्य आई.डी.
  2. आधर कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. आधार समग्र e-KYC
  5. व्यक्तिगत बैंक खाता
  6. बैंक खाता आधार लिंक और डीबीटी सक्रिय

लाडली बहना योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?

लाडली बहना योजना के लिए आवेदन आपको ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस में मिलेगा.

ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस या फिर कैंप स्थल से आवेदन फॉर्म मिलेंगे.

आवेदन फॉर्म भर कर लाडली बहना पोर्टल या मोबाइल एप से अपलोड करें.

आवेदन फॉर्म भरते वक्त आवेदक महिला का होना जरूरी है, क्योंकि आवेदन के दौरान पात्र महिला की फोटो ली जाएगी.

आवेदन फॉर्म  करने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन नंबर आएगा.

इस एप्लीकेशन नंबर को संभालकर रखें, क्योंकि भविष्य में ये आपको काम आएंगे.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SEONI: टेरिटरी विवाद में बाघ ने बाघिन को मार डाला, बाघ को नहीं आया पसंद दखल
Next: ऑपरेशन सिंदूर: पाक एजेंट DRDO अधिकारी बनकर करता था जासूसी

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.