राजगढ़ से सीएम ने की राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत
Ladli Behna Raksha Bandhan Gift: राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.26 करोड़ बहनों के खातों में 1,859 रूपए करोड़ ट्रांसफर किए। उज्जवला योजना के तहत भी 28 लाख बहनों को 43.90 रूपए करोड़ की सहायता राशि दी गई।
रक्षाबंधन पर्व को बताया नारी गरिमा और सामाजिक सुरक्षा का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन को भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अमिट रिश्ते का प्रतीक बताया। उन्होंने श्रीकृष्ण-द्रौपदी कथा का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार बहनों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है।

लाडली बहनों को मिलेगी 3000 रूपए तक की सहायता राशि
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि बहनों को अभी दिए जा रहे 1250 रूपए को दीपावली के बाद 1500 रूपए किया जाएगा और आने वाले 3 वर्षों में यह राशि 3000 रूपए तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक सरकार द्वारा बहनों को 41,000 रूपए करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।
read more: उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारीः 21 अगस्त नामांकन की अंतिम तारीख!
राजगढ़ जिले के विकास को लेकर कीं अहम घोषणाएं
सीएम ने बैजनाथ धाम के जीर्णोद्धार, कुरावर में नया शासकीय कॉलेज, नेवज नदी को पीकेसी परियोजना से जोड़ने और राजगढ़-ब्यावरा को मेट्रोपॉलिटन सिटी में शामिल करने की घोषणा की। इन घोषणाओं से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

‘आकांक्षा हॉट‘ और रोड शो से जनता से जुड़ाव
Ladli Behna Raksha Bandhan Gift: नीति आयोग के संपूर्णतः अभियान के तहत ‘आकांक्षा हॉट’ का शुभारंभ किया गया, जिसमें महिलाओं के हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं रोड शो में सीएम का जोरदार स्वागत हुआ और बहनों ने राखी बांधकर आत्मीयता जताई।
read more: बड़वानी जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,दी आंदोलन की चेतावनी!
