Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Rajyotsav 2025: नवा रायपुर में कार्यक्रम स्थलों पर SPG ने संभाला मोर्चा
  • छत्तीसगढ़

Rajyotsav 2025: नवा रायपुर में कार्यक्रम स्थलों पर SPG ने संभाला मोर्चा

Narendra Singh October 31, 2025
पीएम मोदी
पीएम मोदी

Rajyotsav 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। इसको लेकर राज्य सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का उच्चस्तरीय दस्ता रायपुर पहुंच गया है।

पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम: Rajyotsav 2025

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला सीधे श्री सत्यसाईं अस्पताल जाएगा, जहां वे हार्ट के सफल ऑपरेशन वाले 2,500 बच्चों से संवाद करेंगे। पीएम वहां से 10:35 बजे विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर पहुंचेंगे और प्रजापति ब्रह्माकुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद वे नवा रायपुर लौटेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 12:15 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 2:30 से 4 बजे तक राज्योत्सव में शामिल होने के बाद साढ़े चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर आईजी नवनीत मेहता के नेतृत्व में एसपीजी की टीम बुधवार को रायपुर पहुंच चुकी है। एसपीजी आईजी ने प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के साथ रात में कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। उनके साथ रायपुर आईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। एसपीजी की टीम ने एयरपोर्ट से लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों तक के रूट का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा से जुड़े निर्देश दिए।

पीएम मोदी के पांच मुख्य कार्यक्रम: Rajyotsav 2025

रायपुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्योत्सव का उद्घाटन करेंगे और पांच कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसमें शामिल हैं:

  • सत्य साईं हॉस्पिटल में बच्चों से संवाद
  • शांति शिखर भवन का उद्घाटन
  • पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का उद्घाटन
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का उद्घाटन
  • आदिवासी स्वतंत्रता संग्राहालय का उद्घाटन

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Jemimah After Womens WC Semifinal: जीत के बाद इमोशनल हुंई जेमिमा, अपनी जिंदगी से जुड़े किए कई खुलासे!
Next: MP NEWS : राजगढ़ में ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश,राजस्थान से लाकर मध्यप्रदेश में ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.