उम्मीदवारों के नाम
इस बार कांग्रेस की लिस्ट में
- वकील अभिषेक मनु सिंघवी, वरिष्ठ राज्यसभा सांसद
- वेम नरेंद्र रेड्डी, तेलंगाना मुख्यमंत्री के सलाहकार
- फूलो देवी नेताम
- करमवीर सिंह बौध
- अनुराग शर्मा
- एम क्रिस्टोफर तिलक शामिल हैं।
अभिषेक मनु सिंघवी को नरेंद्र रेड्डी के साथ तेलंगाना से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में फिर से नामित किया गया है।

हाई कमांड का आभार
वहीं, फूलो देवी नेताम, कर्मवीर बौध और क्रिस्टोफर तिलक को छत्तीसगढ़, हरियाणा और तमिलनाडु से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले दिन में, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी वेम नरेंद्र रेड्डी ने चुनाव लड़ने के लिए पार्टी द्वारा कैंडिडेट बनाए जाने पर कांग्रेस हाई कमांड के प्रति आभार व्यक्त किया।

पार्टी ने हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया। अनुराग शर्मा कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। उन्हें हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है।
BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र प्रदेश में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/c8SGx3jQg2
— BJP (@BJP4India) March 4, 2026
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों पर चुनाव
चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 10 राज्यों में 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 NDA के पास हैं, 25 पर विपक्ष का कब्जा है।
सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव होगा। बता दे, शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की होगी।
राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची
BJP Rajya Sabha candidates: राज्य सभा के लिए BJP ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार से पार्टी ने 2 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इनमें से एक BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है।

राज्यसभा चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया में केवल 1 दिन बाकी है। बिहार की 5 सीटों के लिए NDA और RJD के बीच मुकाबला है। पूरी खबर..
