
बाहर के व्यक्ति का नाम
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी शीर्ष नेतृत्व हिमाचल से बाहर के किसी वरिष्ठ नेता को राज्यसभा भेजने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि, अंतिम नाम तय करने से पहले राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, विधायकों की राय और संभावित समीकरणों पर चर्चा की जा रही है।
आलाकमान का आखिरी फैसला
पिछली बार राज्यसभा चुनाव के वक्त बनी परिस्थितियों को देखते हुए इस बार पार्टी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यही कारण है कि कांग्रेस हर कदम सोच-समझ कर उठा रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य की भावनाओं और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए अपनी राय भी रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आलाकमान का जो भी निर्णय होगा, वह सभी को मंजूर होगा।
मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल
सोमवार को मुख्यमंत्री सुक्खू राज्यसभा सीट के अतिरिक्त संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर भी शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं। अगर किसी मौजूदा मंत्री को राज्यसभा भेजा जाता है, तो कैबिनेट में रिक्तियां पैदा हो सकती हैं, जिससे नए चेहरों को अवसर मिलने की संभावना बनेगी।
Rajya Sabha Election Himachal: इन नामों पर चर्चा
राज्यसभा सीट के लिए
- पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा
- प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल
- पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा
- पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह
- पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर
- मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान सलाहकार IT गोकुल बुटेल
सहित अन्य कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। ऐसे में देखना होगा कि मंथन के बाद किस के नाम पर मोहर लगाई जाती है।
