Rajula Fire in Car: गुजरात के राजुला शहर में अचानक एक कार में आग लगने का मामला सामने आया। सिटी टॉवर के सामने खड़ी एक CNG कार में आग लगी। जिससे अफरा-तफरी मच गई। दोनों और की सड़कें बंद कर दी गईं।
जहां आग लगी वो मुख्य बाजार था, इसलिए बड़ी संख्या में लोग यहां घूम रहे थे।
नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
नगर पालिका में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड का कार्यालय बंद होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। जिससे कार में भीषण आग लग गई। जब एक घंटे तक कोई भी फायर ब्रिगेड नहीं आई तो नागरिकों में आक्रोश फैल गया।
Rajula Fire in Car: आग लगने का कारण अज्ञात
घटना की सूचना मिलने पर राजुला पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के लिए लगी भारी भीड़ के बीच स्थानीय लोगों ने स्कूल से कार के किनारे तक पाइप लाइन से कार पर पानी छिड़का, जिससे कुछ राहत मिली। हालांकि, कार में लगी आग के कारण पूरी कार जलकर खाक हो गई। अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर आग लगी कैसे।
योगेश कानाबर की रिपोर्ट
