Rajpal Share Video Viral: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राजपाल यादव कई दिनों तक जेल में बंद रहने के बाद अब वापस अपनी फिल्मी दुनिया में वापसी कर ली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वो वीडियो में शूटिंग सेट पर नजर आ रहें हैं। वीडियो में उन्होंने ने कहा कि- ‘ईश्वर की दया से आप लोगों के आशीर्वाद से. सबके प्यार से मैं काम पर वापस लौट आया हूं।’
बताया जा रहा है कि, वो वेलकम टू जंगल की शूटिंग पर वापस लौट आएं हैं।
एक्टर ने शेयर किया वीडियो
राजपाल यादव ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- ‘थोड़ा सा अंजन, थोड़ा सा मनोरंजन, यही तो लाइफ का परफेक्ट बैलेंस है. #vanityvichaar’
View this post on Instagram
क्लिप की शुरुआत में राजपाल यादव ने कहा कि –
‘साथियो वैनिटी विचार में आपका स्वागत है। ईश्वर की दया से आप लोगों के आशीर्वाद से. सबके प्यार से मैं काम पर वापस लौट आया हूं। फिर एक्टर ने बताया कि- ‘ 1997 को हम आए थे मुंबई. येरवडा जेल के पीछे स्वराज सीरियल में पहली बार एक्शन सुनने का मौका मिला था। मंजू दीदी उसकी प्रोड्यूसर थीं। डीडी 1 पर कार्यक्रम आता था छोटा सा, वहीं से लेकर अगले साल 2027 में 30 साल हो जाएंगे। किसी भी आंधी में तूफान में हमेशा इस मुंबई की सरजमीं में जब से वो 13 जुलाई 1997 को मेकअप लगा। उसके बाद आज तक मेकअप लगता चला जा रहा है।’

आगे एक्टर ने लिखा कि-
‘वैनिटी मिलती चली जा रही है। हमारी भारतीय सिनेमा और जनता जनार्दन, माता -पिता और दादा जी के आशीर्वाद से, ये आपका आशीर्वाद और ये आपका प्यार, जिसकी वजह से मुझमें आत्मविश्वास, परिश्रम और प्यार, सफलता की कूंजी। हर प्लेटफॉर्म पर आपके सामने पेश होता रहूंगा। कोशिश करुंगा की आंखों के पीछे एक मीनिंगफुल अंजन मिले। खुश रहने के लिए और अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए एक स्वस्थ मनोरंजन मिले। आई लव अंजन और मनोरंजन।’
17 फरवरी को राजपाल हुए थे जेल से रिहा
राजपाल यादव तिहाड़ जेल में चेक बाउंस केस की वजह से बंद थे। काफी दिन के बाद उन्हें 17 फरवरी को अंतरिम जमानत दी गई है। इसके बाद वो अपनी भतीजी के मेंहदी फंक्शन में शामिल हुए। इसमें उन्होंने जमकर डांस किया। उनका वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस उन्हें खुश देखकर काफी खुश है।

जेल में क्यों थे एक्टर
राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहार जेल में बंद हैं। यह मामला 2010 से चला आ रहा है, जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और वे समय पर कर्ज नहीं चुका सके। लोन के समय दिए गए चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते हुए, लेकिन पूरी रकम का भुगतान नहीं हो सका। समय के साथ ब्याज जुड़ते जाने से कुल राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया और छह महीने की सजा सुनाई, जिसमें से उन्होंने तीन महीने जेल में काटे। उसके बाद हाई कोर्ट में अपील की गई, जहां उन्हें कई बार राहत मिली क्योंकि उन्होंने भुगतान करने का वादा किया। हालांकि, बार-बार अदालती निर्देशों का पालन न करने के कारण दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी 2026 में उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया।
