Rajpal Cheque Bounce Case Update: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में 5 फरवरी गुरुवार को सरेंडर किया था। आज एक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। दरअसल एक्टर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, इसकी वजह से वो इतनी बड़ी रकम नहीं लौटा सके।
हालांकि, एक्टर के इस मुश्किल घड़ी में एक्टर की मदद के लिए कई सेलिब्रिटीज ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सबसे पहले सोनू सूद उनकी मदद के लिए सामने आएं उसके बाद राव इंद्रजीत सिंह यादव, सलमान खान, अजय देवगन, मीका सिंह समेत कई सेलेब्स उनके मदद के लिए आगे आए।
राजपाल यादव की पत्नी ने मदद करने वालों का जताया अभार
इस मुश्किल घड़ी में जिन लोगों ने राजपाल यादव की मदद की है। उनकी पत्नी राधा यादव ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया है।
एक मीडिया एजेंसी को इंटरव्यू के दौरान राधा यादव ने कहा कि- ‘सबने उनका साथ दिया है। इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है। जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन सबको बहुत-बहुत धन्यवाद।’

सलमान , अजय, सोनू समेत कई सेलेब्स मदद के लिए आए आगे
सरेंडर करने से पहले एक्टर काफी इमोशनल होते हुए कहा कि- ‘क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई और रास्ता नहीं दिख रहा, यहां सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं होता।’ इसके बाद सोनू सूद सबसे पहले उनकी मदद के लिए आगे आए। इनके अलावा राव इंद्रजीत, अजय देवगन, सलमान खान, मीका सिंह, वरुण धवन, गुरु रंधावा समेत कई सेलेब्स हेल्प के लिए आगे आए।

मीका सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट
सिंगर मीका सिंह ने भी राजपाल यादव को 11 लाख रुपए की मदद देने घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- ‘सिर्फ पोस्ट डालने से कुछ नहीं होगा बल्कि आगे आकर एक्टर की मदद करो।’
View this post on Instagram
FWICE ने भी प्रोड्यूसर्स से की हेल्प की मदद
FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय्ज) ने 11 जनवरी को सभी प्रोड्यूसर से अपील की है। जल्द से जल्द राजपाल यादव की मदद करें। फेडरेशन ने एक प्रेस रिलीज जारी किया और लिखा कि-
‘राजपाल यादव सिर्फ ऐसे प्रसिद्ध अभिनेता ही नहीं हैं जिन्होंने अपनी अभिनय प्रतिभा से लाखों लोगों को खुशी और हंसी दी है, बल्कि वे इंडस्ट्री के एक समर्पित सदस्य भी हैं, जिन्होंने दशकों की मेहनत और यादगार भूमिकाओं के जरिए भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राजपाल यादव इस समय गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिनमें बढ़ती देनदारियां और कारावास भी शामिल हैं। यह स्थिति उनके चरित्र या ईमानदारी को नहीं दर्शाती, बल्कि उन हालात का परिणाम है जो नियंत्रण से बाहर हो गए।’
आगे लिखा कि-
‘इस निर्णायक घड़ी में FWICE का मानना है कि यह समय है जब फिल्म इंडस्ट्री अपने एक साथी के प्रति एकजुटता, करुणा और सामूहिक जिम्मेदारी का परिचय दे। आर्थिक संकट किसी को भी प्रभावित कर सकता है, चाहे उसका कद या सफलता कुछ भी हो। एक बिरादरी के रूप में हमारी पहचान इस बात से तय होती है कि हम जरूरत के समय अपने सहयोगियों के साथ कैसे खड़े होते हैं।’
‘अगर नई जुड़े पैसे तो सारे पैसे मैं भर दूंगा’ – राव इंद्रजीत
म्यूजिक प्रोड्यूसर और जेम ट्यून्स म्यूजिक के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव ने भी राजपाल यादव की मदद की उन्होंने 1.11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी है। साथ ही उन्होंने एक्टर राजपाल यादव की सादगी भरे अंदाज की तारीफ की। लोगों से अपील की जिससे जैसी और जितनी व्यवस्था बने उनकी मदद करें। इतना ही नहीं उनके परिवार को विश्वास दिलाया की अगर पैसों की व्यवस्था नही हुई तो जितने भी पैसे देने पड़े वो देंगे।
नाम बड़ा हो या नहीं, दिल बड़ा होना चाहिए।
राव इंदरजीत सिंह यादव की पहल ने दिखा दिया कि आज भी इंसानियत जिंदा है। #InderjeetWithRajpal
राजपाल यादव के लिए ₹1.11 करोड़ की मदद सलाम। pic.twitter.com/k0XEhMfxa8
— Sameer Shaikh (@isameerking) February 10, 2026
गुरमीत चौधरी ने भी की अपील
एक्टर गुरमीत चौधरी ने राजपाल यादव का समर्थन करते हुए लिखा कि- ‘मुझे यह देखकर बहुत दुख होता है कि इतने सीनियर और बेहद प्रतिभाशाली कलाकार राजपाल यादव इस मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने हमें अनगिनत मुस्कानें, हंसी और यादगार पल दिए हैं। आज उन्हें हमारी जरूरत है।’

आगे लिखा कि-
‘एक साथी कलाकार और इंसान होने के नाते, मैं अपनी तरफ से हर संभव मदद करने के लिए आगे आ रहा हूं। मैं सभी प्रोड्यूसरों, डायरेक्टर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से विनम्र अपील करता हूं कि हम सब मिलकर, इंसानियत और करुणा के साथ, कोई रास्ता निकालें। हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है, और परिवार अपने लोगों को अकेला नहीं छोड़ता।’
सोनू सूद ने भी की थी मदद की अपील
एक्टर सोनू सूद ने अपने एक्स पर एक्टर राजपाल की तारीफ करते हुए लिखा कि- ‘राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने कई सालों तक हमारे इंडस्ट्री को यादगार भूमिकाएं दी हैं। कभी-कभी लाइफ अनफेयर हो जाती है, टैलेंट के कारण नहीं बल्कि समय के खराब होने की वजह से। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए – प्रड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और कुलीग के लिए एकजुट होने का समय है।’

उन्होंने आगे लिखा कि-
‘एक छोटी सी अमाउंट राशि, जिसे भविष्य के काम के बदले दिया जा सकता है, ये दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हमारी ही इंडस्ट्री का कोई सदस्य कठिन दौर से गुजर रहा हो तो हमें उन्हें यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह साबित करते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं बढ़कर हैं।’
