Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Rajnikant 75th Birthday: रजनीकांत का 75वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…
  • Top Story
  • एंटरटेनमेंट

Rajnikant 75th Birthday: रजनीकांत का 75वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…

Hema Gupta December 12, 2025

Rajnikant 75th Birthday: तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रजनी कांत का आज 75वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। इनका फिल्मी करियर आसान नहीं था, कहां एक्टर बस कंडक्टर हुआ करते थे। और वो आज दिग्गज एक्टर हैं।

Read More: Akhanda 2 Film Review: फिल्म में दिखेगा नंदमुरी बालकृष्ण का अद्भुत रुप! जानिए कहानी और रिव्यू…

बता दें कि, एक्टर बस में ही अपने अंदाज और एक्टिंग से लोगों को हंसाते रहते थे, लेकिन उन्हें भी नहीं पता था कि वो हिरो बन सकते हैं। आइए जानते है कैसे वो बस कंडक्टर की नौकरी से फिल्मों में आएं और उनसे जुड़ी खास बातें…

Rajnikant 75th Birthday कब और कहां हुआ जन्म?

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 में मराठी – हिंदू परिवार में बैंगलोर में हुआ था। उनके पिता एक पुलिस कॉन्स्टेबल थे, जब रजनीकांत 9 वर्ष के थे तब उनकी माता का देहांत हो गया।

Read More-Offer These Things to Hanumanji: मंगलवार और शनिवार के दिन बजरंबली को अर्पित करें ये चीजें…

Rajnikant 75th Birthday: बस कंडक्टर से कैसे बने एक्टर

रजनीकांत जब कंडक्टर की नौकरी करते थे, उनका स्टाइल ही अलग था, वो अपने अनोखे अंदाज से लोगों को हंसाते रहते थे, फिर उनकी एक गर्लफ्रैंड बनी, जिनका नाम निर्मला था। उन्होंने रजनीकांत से कहा कि तुम एक्टिंग में ट्राई क्यों नहीं करते, तुम्हें हिरो बनना चाहिए।

रंजनीकांत भी एक्टिंग में इंट्रेस्टेड थे, तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड की बात मानकर एक फिल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने का फैसला किया, तब उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी। तब उनके साथी और दोस्तों ने उनकी मदद की, जब वो फिल्म इंस्ट्यूट जाने लगे तो एक दिन साउथ के मशहूर डायरेक्टर के. बालाचंदर की नजर रंजनीकांत पर पड़ी। और उन्होंने एक्टर से कहा तुम तमिल सीख लो मैं तुम्हें एक्टिंग में चांस दूंगा।

तमिल भाषा सीखकर फिल्म अपूर्वा से किया डेब्यू

एक्टर ने फिल्म अपूर्वा रागंगल से 1975 में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्होंने शुरुआती दिनों में खलनायक का किरदार निभाया। उनकी एक्टिंग इतनी शानदार रही की उन्होंने फिर एक से बढ़कर एक मूवी दी, जिसमें अपनी एक्टिंग और दमदार डायलाग से जनता का दिल जीता।

एक्टर की मशहूर फिल्में….

रजनीकांत की बहुत सी फिल्में की हैं, जिसमें से कुछ फेमस फिल्में जैसे- शिवाजी: द बॉस (Sivaji: The Boss), बाशा (Bashha), थलापति (Thalapathi), मुथु (Muthu), एंथीरन (Enthiran/Robot), जेलर (Jailer),मुल्लुम मलारुम (Mullum Malarum) और पदयप्पा (Padayappa) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें ‘सुपरस्टार’ का दर्जा दिलाया, खास तौर पर उनके अनोखे स्टाइल, दमदार डायलॉग्स और एक्शन भी देखने को मिलते हैं।

इन अवॉर्ड से रजनीकांत को किया गया सम्मानित

1. साल 2000 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

2. 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

3. दादा साहेब फाल्के से 2021 में सम्मानित किया गया।

4. 1984 और 2011 में तमिलनाडु स्टेट गवर्नमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

5. 1984, 1985, 1988, 1991, 1992, 1993, 1995 में तमिलनाडू स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: The wave of agitation continues in Tibbi Ratikheda: राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित टिब्बी (राठीखेड़ा) में आंदोलन की लहर लगातार जारी,इंटरनेट बंद
Next: IAS संतोष वर्मा को कृषि विभाग से हटाया

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.